| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 2. आरंभ करने के लिए चरण | आगे |
![]() | नोट |
|---|---|
हार्ड ड्राइव अधिष्ठापन ext2, ext3, या FAT फाइल सिस्टम से सिर्फ काम करता है. अगर आपके पास यहां सूचीबद्ध अतिरिक्त फाइल सिस्टम के अलावे फाइल सिस्टम है, जैसे कि reiserfs, आप हार्ड ड्राइव अधिष्ठापन करने में समर्थ नहीं हो पायेंगें. |
हार्ड ड्राइव अधिष्ठापन के लिए ISO (या CD-ROM) विंब के प्रयोग की जरूरत है. एक ISO विंब CD-ROM विंब की हुबहू कॉपी को शामिल करने वाली एक फाइल है. चूंकि Red Hat Enterprise Linux के अपने वितरण के साथ कई संकुल शामिल है, इसलिए कई ISO विंब भी उपलब्ध हैं. जरूरी ISO विंब (द्विपदीय Red Hat Enterprise Linux CD-ROMs) को एक निर्देशिका में रखने के बाद हार्ड ड्राइव से अधिष्ठापन के लिए चुनें. आप तब अधिष्ठापन प्रोग्राम को उस निर्देशिका पर अधिष्ठापन के लिए इंगित कर सकते हैं.
हार्ड ड्राइव अधिष्ठापन के लिए अपने सिस्टम को तैयार करने के लिए, आप अपने सिस्टम को निम्नलिखित तरीके से सेट करें:
CD-ROMs के सेट का प्रयोग — प्रत्येक अधिष्ठापन CD-ROM से CD-ROM ISO विंब फाइल बनाएं. प्रत्येक CD-ROM के लिए, Linux सिस्टम पर निम्न समादेश चलाएं:
dd if=/dev/cdrom of=/tmp/file-name.iso |
ISO विंब का प्रयोग — इन विंबों को अधिष्ठापित किए जाने वाले सिस्टम में स्थानान्तरित करें .
यह जांच करना कि आपके द्वारा अधिष्ठापन के प्रयास के पूर्व ISO विंब अविकल है, समस्याओं से बचने में मदद करेगा. यह जांच करने के लिए कि अधिष्ठापन के प्रयास के पूर्व ISO विंब अविकल है, md5sum प्रोग्राम (कई md5sum प्रोग्राम विविध ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध हैं) का प्रयोग करें. एक md5sum प्रोग्राम को ISO विंब की तरह समान Linux मशीन पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए.
![]() | नोट | |
|---|---|---|
Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम के पास अधिष्ठापन मीडिया की विश्वसनीयता के जांच की क्षमता है. यह CD, DVD, हार्ड ड्राइव ISO, और NFS ISO अधिष्ठापन विधियों के साथ काम करता है. Red Hat की अनुशंसा है कि आप सभी अधिष्ठापन मीडिया की जांच अधिष्ठापन प्रक्रिया शुरू करने के पहले करें, और किसी अधिष्ठापन संबंधी दोष के रिपोर्ट के पहले (रिपोर्ट किए गए ज्यादातर दोष विधिवत CDs नहीं लिखे जाने की वजह से होते हैं). इस जांच के उपयोग हेतु निम्न समादेश को boot: प्रांप्ट पर लिखें (Itanium सिस्टम के लिए elilo के पहले) :
|
इसके अलावे, अगर RedHat/base/updates.img नामक एक फाइल निर्देशिका में है जिसमें से आप अधिष्ठापित करते हैं, यह अधिष्ठापन प्रोग्राम अद्यतन के लिए प्रयुक्त होता है. anaconda RPM संकुल में install-methods.txt फाइल को Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के विविध तरीके के साथ ही साथ अधिष्ठापन प्रोग्राम अद्यतन के लिए आवेदन करने की विधि को जानने के लिए देखें.