| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | प्रस्तावना | आगे |
यह मैनुअल CD-ROM पर आधारित अधिष्ठापन पर केंद्रित है और उन उपयोक्ताओं (नए और पुराने दोनों) के लिए आदर्श है जो तीव्र और सरल अधिष्ठापन समाधान चाहते हैं. यह आपको अपने सिस्टम को तैयार करने और Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन से होकर सरलता पूर्वक जाने में सहायता करता है.
Red Hat Enterprise Linux कई अधिष्ठापन CD-ROM को शामिल करता है. नोट करें कि मात्र पहला CD-ROM (CD #1) बूट करने योग्य है. लघुतम अधिष्ठापन के लिए भी अतिरिक्त अधिष्ठापन CD-ROM की आवश्यकता होती है. Red Hat एक Linux Applications CD (LACD) के साथ ही साथ अनुपूरक CD-ROMs देता है, जो श्रोत RPMs और सभी संकुल के लिए दस्तावेजन को शामिल किए है.
![]() | नोट | |
|---|---|---|
अगर आप वर्तमान में एक x86 सिस्टम पर Red Hat Enterprise Linux 2.1 (या उच्चतर) का प्रयोग कर रहे हैं, तो एक उन्नयन के लिए निष्पादन कर सकते हैं. हालांकि उन्नयन को x86 प्रोसेसर पर Red Hat Enterprise Linux परिवार के द्वारा समर्थित किया जाता है, आंकड़ों का बैक अप लेने और तब अधिष्ठापित करते हुए आपको अपने पूर्ववर्ती Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन पर इस जारी किए हुए Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन एक संगत अनुभव देता है. यह अनुशंसित पुनः अधिष्ठापन विधि सर्वाधिक संभव सिस्टम स्थायित्व को सुनिश्चित करने में सहायता करता है. उन्नयन के निष्पादन के लिए बूट प्रांप्ट पर निम्नलिखित समादेश दाखिल करें:
अध्याय 2 को आधारभूत की समीक्षा के लिए छोड़ें और, तब निर्देशों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ते हुए अध्याय 4पढ़ें . आपके द्वारा अधिष्ठापन प्रोग्राम में उन्नयन के निष्पादन के लिए चयन के पश्चात परिशिष्ट A को देखें. |
अगर आप अनुभवी उपयोक्ता हैं और आपको मौलिक बातों के समीक्षा की आवश्यकता नहीं है तो आप अधिष्ठापन प्रोग्राम को शुरू करने के लिए अध्याय 4 में आगे बढ़ सकते हैं.
अगर आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन गाइड में एक मुद्रण त्रुटि पाते हैं या मैनुअल में सुधार की इच्छा रखते हैं, तो हम आपकी बात सुनना पसंद करेंगे. एक दोष रिपोर्ट rhel-ig-x8664 घटक के अंतर्गत Bugzilla पर यहां डालें:
http://bugzilla.redhat.com/bugzilla/ |
दोष रिपोर्ट देने के दौरान मैनुअल के पहचानकर्ता का जिक्र करना न भूलें:
rhel-ig-x8664(EN)-4-HTML-RHI (2004-09-24T13:10) |
अगर आप दस्तावेजन को और अच्छा बनाने के संबंध में सलाह देना चाहते हैं, तो विवरण के दौरान हर संभव अपने को विशेषीकृत रखें. अगर आप एक त्रुटि पाते हैं तो कृपया खंड संख्या और कुछ संबंधित पाठ शामिल करें ताकि हम इसे आसानी से प्राप्त कर सकें.
अगर आपके पास समर्थन में प्रश्न है (उदाहरण के लिए, अगर आपको X को विन्यस्त करने में सहायता की जरूरत है, या आप निश्चित नहीं हैं कि अपने हार्ड ड्राइव को कैसे विभाजित करेंगे), तो अपनी सदस्यता के लिए ऑनलाइन समर्थन सिस्टम का प्रयोग यहां पंजीयन करवा कर करें:
http://www.redhat.com/apps/activate/ |