| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | प्रस्तावना | आगे |
जहां आलेखीय उपयोक्ता अंतरफलक (GUI) दृष्टिसंपन्न उपयोक्ताओं के लिए आसान है, यह प्रायः उनके लिए व्यवधान देता है जो दृष्टिविहीन हैं क्योंकि आलेख के विश्लेषण में ध्वनि संश्लेषकों को कठिनाई होती है. यह Red Hat Enterprise Linux दृष्टिविहीन उपयोक्ता के लिए एक आदर्श ऑपरेटिंग सिस्टम है क्योंकि कर्नेल के द्वारा GUI जरूरी नहीं है. ईमेल, समाचार, वेब ब्राउजर, कैलेंडर, कैलकुलेटर, और भी बहुतेरी चीजें Linux पर बिना आलेखीय वातावरण के चल सकती है. कामकाज का वातावरण भी उपयोक्ता की सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर जरूरतों के मुताबिक पसंदीदा बनाया जा सकता है.
Red Hat, Inc. विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए एक मनपसंद वितरण है जो किसी भी बॉक्स सेट की खरीद के साथ महत्वपूर्ण समर्थन के रूप में प्रस्तुत किया जाता है. कई Linux वितरण उपभोक्ताओं को सीमित या नगण्य समर्थन देता है. Red Hat का अधिष्ठापन समर्थन ईमेल या टेलिफोन के द्वारा दिए जाते हैं और भौतिक सीमाओं वाले उपयोक्ताओं की विशेष स्थितियों का ध्यान रखा जायेगा तथा संबोधित किया जायेगा. उपभोक्ताओं को सहायक टैक्नीशियन को सूचित करना चाहिए अगर वे विशेषीकृत समर्थन चाहते हैं.
ज्यादा जानकारी के लिए इसे देखें:
README-Accessibility फाइल विशेष जरूरतों वाले उपयोक्ताओं के लिए उपलब्ध कुछ उपकरण के प्रयोग के लिए ज्यादा सूचना और निर्देश प्रदान करता है. यह फाइल /usr/share/doc/redhat-release-X/ में पाया जा सकता है, जहां X अधिष्ठापित सदस्यता की जारी किए जाने की संख्या है.