| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
किस प्रकार की अधिष्ठापन विधि आप प्रयोग करना चाहते हैं? निम्नलिखित अधिष्ठापन विधि उपलब्ध है:
अगर आपके पास CD-ROM चालक और Red Hat Enterprise Linux CD-ROM है, आप इस विधि का प्रयोग कर सकते हैं. CD-ROM अधिष्ठापन निर्देश के लिए इसे देखें खंड 4.5.
अगर आपने Red Hat Enterprise Linux ISO विंब को स्थानीय हार्ड ड्राइव में कॉपी किया है, तो आप इस विधि का प्रयोग कर सकते हैं. आपको एक बूट CD-ROM की जरूरत है. हार्ड ड्राइव अधिष्ठापन निर्देश के लिए इसे देखें खंड 4.5.
अगर आप NFS सर्वर से एक ISO विंब या Red Hat Enterprise Linux के मिरर विंब के उपयोग से अधिष्ठापन कर रहे हैं तो आप इस विधि का प्रयोग कर सकते हैं. आपको एक बूट CD-ROM की जरूरत है.(linux askmethod बूट विकल्प का प्रयोग करें). संजाल अधिष्ठापन अनुदेश के लिए खंड 4.8 इसे देखें. नोट करें कि NFS अधिष्ठापन GUI मोड में भी निस्पादित किया जा सकता है.
अगर आप FTP सर्वर से सीधे अधिष्ठापन कर रहे हैं, इस विधि का प्रयोग करें. आपको एक बूट CD-ROM की जरूरत है.(linux askmethod बूट विकल्प का प्रयोग करें). FTP अधिष्ठापन अनुदेश के लिए खंड 4.9 इसे देखें.
अगर आप सीधे एक HTTP (वेब) सर्वर से अधिष्ठापन कर रहे हैं, इस विधि का प्रयोग करें. आपको एक बूट CD-ROM की जरूरत है ( linux askmethod बूट विकल्प का उपयोग करें). HTTP के अधिष्ठापन निर्देश के लिए खंड 4.10 का संदर्भ लें.