| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
अगर आप स्वचालित विभाजन के लिए चयन करते हैं और समीक्षा का चयन नहीं किया है, तो छोड़कर खंड 4.18 के लिए आगे बढ़ें.
अगर आप स्वचालित विभाजन के लिए चयन करते हैं और समीक्षा का चयन किया है, आप या तो मौजूदा विभाजन जमावट को स्वीकार कर सकते हैं (आगे क्लिक करें), या तो दस्ती विभाजन उपकरण डिस्क ड्र्यूड के प्रयोग से व्यवस्था को रूपांतरित कर सकते हैं.
अगर आपने दस्ती विभाजन के लिए चुना है, तो आप अधिष्ठापन प्रोग्राम को अवश्य बताएं कि Red Hat Enterprise Linux को कहां अधिष्ठापित किया जाना है. एक या ज्यादा डिस्क विभाजन के लिए, जिसमें Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापित है, आरोह बिंदु को परिभाषित कर यह कार्य किया जाता है. इस समय विभाजन निर्मित और/या विलुप्त करना आपके लिए जरूरी हो सकता है.
![]() | नोट |
|---|---|
अगर आपने अबतक अपने विभाजन को व्यवस्थित करने की योजना नहीं बनायी है, तो परिशिष्ट D और खंड 4.16.4 देखें. कम से कम, आपको एक उचित आकार के रूट विभाजन की जरूरत है, और एक स्वैप विभाजन की जो आपके सिस्टम पर RAM की मात्रा का दुगुना हो. Itanium सिस्टम उपयोक्ताओं को /boot/efi/ विभाजन को तकरीबन 100 MB और FAT (VFAT) प्रकार का, कम से कम 512 MB के स्वैप विभाजन के आकार का, और एक उचित आकार का रूट (/) विभाजन. रखना चाहिए |
अधिष्ठापन प्रोग्राम के द्वारा प्रयुक्त विभाजनकारी उपकरण डिस्क ड्र्यूड है. कुछ खास स्थितियों के अपवाद को छोड़कर, डिस्क ड्र्यूड प्रारूपकीय अधिष्ठापन के लिए विभाजन जरूरतों को संभाल सकता है.
डिस्क ड्र्यूड आपके हार्ड ड्राइव(वों) का आलेखीय निरूपण प्रस्तुत करता है.
अपने माउस के प्रयोग से आलेखीय प्रदर्शन में खास क्षेत्र को उभारने के लिए एकबार क्लिक करें. मौजूदा विभाजन को संपादित करने के लिए दो बार क्लिक करें या मौजूदा मुक्त स्थान के अंदर एक विभाजन बनाएं.
प्रदर्शन के ऊपर, आप अधिष्ठापन प्रोग्राम द्वारा खोजे गए हार्ड ड्राइव के चालन नाम (जैसे कि /dev/hda ), Geom (जो हार्ड डिस्क की ज्यामिति को दिखाता है और सिलेंडर, शीर्ष, और खंडों को निरूपित करने वाली तीन संख्या को शामिल किए है जैसा कि हार्ड डिस्क द्वारा रिपोर्ट किया गया है), और मॉडल की समीक्षा कर सकते हैं.
ये बटन डिस्क ड्र्यूड की क्रिया का नियंत्रण करते हैं. ये विभाजन के गुणों को बदलने के लिए प्रयुक्त होते हैं ( उदाहरण के लिए, फाइल सिस्टम प्रकार या आरोह बिंदु) और RAID युक्तियां बनाने के लिए भी. इस स्क्रीन पर बटन का प्रयोग आपके द्वारा बनाए गए बदलावों को स्वीकार करने में भी होता है या फिर डिस्क ड्र्यूड से निकलने में होता है. आगे जानकारी के लिए, क्रम में प्रत्येक बटन पर ध्यान दें:
New: इसका उपयोग नया विभाजन बनाने के लिए किया जाता है. चयन करने पर एक संवाद पेटी (जैसे कि आरोह बिंदु और आकार क्षेत्र) प्रकट होती है जिसे निश्चित रूप से भरा जाना है.
संपादित करें: इसका प्रयोग मौजूदा रूप से विभाजन खंड में विभाजन के गुणों को रूपांतरित करने के लिए किया जाता है. संपादित करें का चयन एक संवाद पेटी को खोलता है. कुछ या सभी क्षेत्र को संपादित किया जा सकना इसपर निर्भर करता है कि विभाजन सूचना पहले ही डिस्क में लिखी जा चुकी है कि नहीं.
आप उस स्थान के अंदर एक नया विभाजन बनाने के लिए आलेखीय प्रदर्शन के अंदर दिखाए गए रूप में मुक्त स्थान को भी संपादित कर सकते हैं. या तो मुक्त स्थान को हाइलाइट करें और तब संपादित करें का चयन करें, या मुक्त स्थान को संपादित करने के लिए दो बार क्लिक करें.
RAID युक्ति बनाने के लिए, आप पहले सॉफ्टवेयर RAID विभाजन बनाएं (या मौजूदा का फिर उपयोग करें). आपके द्वारा दो या ज्यादा RAID विभाजन बनाने के बाद, RAID बनाएं का चयन RAID युक्ति में सॉफ्टवेयर RAID विभाजन में शामिल होने के लिए करें.
Delete: इसका उपयोग वर्तमान डिस्क विभाजन खंड में मौजूदा रूप से हाइलाइटेड विभाजन को हटाने के लिए किया गया. आपसे किसी विभाजन के विलोपन को सुनिश्चित करने के लिए कहा जायेगा.
Reset: इसका उपयोग डिस्क ड्र्यूड को इसके मूल अवस्थिति में पुनर्संग्रहित करने के लिए किया गया. अगर आप विभाजन को Reset करते हैं तो आपके द्वारा किया गया सारा परिवर्तन नष्ट हो जायेगा.
RAID: इसका उपयोग किसी या सभी डिस्क विभाजन को विकल्प प्रदान करने के लिए होता है. इसका प्रयोग सिर्फ तभी किया जाना चाहिए अगर आपके पास RAID को प्रयोग करने का अनुभव है. RAID के संबंध में ज्यादा जानने के लिए, इसे देखेंRed Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड.
RAID युक्ति बनाने के लिए आपको पहले सॉफ्टवेयर RAID विभाजन बनाना चाहिए. एकबार अगर आपने दो या ज्यादा सॉफ्टवेयर RAID विभाजन निर्मित कर लिया है, तोRAID का चयन RAID युक्ति में सॉफ्टवेयर RAID विभाजन में शामिल होने के लिए करें.
LVM:यह आपको एक LVM तार्किक आयतन बनाने के लायक बनाता है. LVM (तार्किक आयतन प्रबंधन) की भूमिका अंतर्निहित भौतिक भंडारण स्थान के साधारण तार्किक पक्ष को प्रस्तुत करना है, जैसे कि हार्ड ड्राइव(वों). LVM व्यक्तिगत भौतिक डिस्क — या ज्यादा स्पष्ट रूप से कहें तो उसपर मौजूद व्यक्तिगत विभाजनों का प्रबंधन करता है. इसका प्रयोग सिर्फ तभी किया जाना चाहिए अगर आपके पास LVM को प्रयोग करने का अनुभव है. LVM के संबंध में ज्यादा जानने के लिए, इसे देखें Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड. नोट, LVM सिर्फ आलेखीय अधिष्ठापन प्रोग्राम के रूप में उपलब्ध है.
LVM तार्किक आयतन बनाने के लिए, आपको सर्वप्रथम भौतिक आयतन प्रकार (LVM) का विभाजन बनाना चाहिए. एकबार यदि आपने एक या ज्यादा भौतिक आयतन (LVM) विभाजन बनाया है, LVM का चयन एक LVM तार्किक आयतन बनाने के लिए करें.
उपर्युक्त विभाजन पदानुक्रम लेबल है, जो आपके द्वारा निर्मित किए जा रहे विभाजन के बारे में सूचना देता है. लेबल को इस रूप में परिभाषित किया गया है:
युक्ति: यह क्षेत्र विभाजन के युक्ति नाम को प्रदर्शित करता है.
आरोह बिंदु/RAID/आयतन: एक आरोह बिंदु निर्देशिका पदानुक्रम में वह स्थान है जहां आयतन मौजूद रहता है; आयतन इस स्थान पर "आरोहित" है. यह क्षेत्र बताता है कि विभाजन कहां आरोहित है. अगर एक विभाजन उपस्थित है, लेकिन व्यवस्थित नहीं है तो आपको इस आरोह बिंदु को परिभाषित करने की जरूरत है. विभाजन पर दो बार क्लिक करें या संपादित करें बटन को क्लिक करें.
प्रकार: यह क्षेत्र विभाजन के फाइल सिस्टम प्रकार को दिखाता है. (उदाहरण के लिए, ext2, ext3, या vfat ).
संरूपण: यह क्षेत्र दिखाता है कि अगर विभाजन किया जाता है तो यह संरूपित हो जायेगा.
आकार (MB): यह क्षेत्र आपके विभाजन आकार को दिखाता है (MB में).
आरंभ: यह क्षेत्र आपके हार्ड ड्राइव पर सिलेंडर को दिखाता है जहां विभाजन आरंभ होता है.
समाप्त: यह क्षेत्र आपके हार्ड ड्राइव पर सिलेंडर को दिखाता है, जहां विभाजन समाप्त होता है.
RAID युक्ति छिपाएं/LVM आयतन समूह सदस्य: इस विकल्प को चुनें यदि आप बनाए जा चुके किसी RAID युक्ति या LVM आयतन समूह सदस्य को नहीं देखना चाहते हैं.
जबतक आपको अन्यथा करने का कारण नहीं है, हम अनुशंसा करते हैं कि आपको Itanium सिस्टम के लिए निम्न विभाजन बनाना चाहिए:
/boot/efi/ विभाजन (100 MB न्यूनतम) — /boot/efi/ पर आरोहित विभाजन सभी अधिष्ठापित कर्नेल, initrd विंब, और ELILO विन्यास फाइल को समाहित किए है.
![]() | चेतावनी |
|---|---|
आप अवश्य VFAT प्रकार का और पहले प्राथमिक विभाजन के समान आकार में कम से कम 100 MB का /boot/efi/ विभाजन बनाएं. |
स्वैप विभाजन (कम से कम 256 MB) — स्वैप विभाजन आभासी स्मृति का समर्थन करने के लिए प्रयुक्त होता है. दूसरे शब्दों में आंकड़ा एक स्वैप विभाजन में तब लिखा जाता है जब आपके सिस्टम द्वारा प्रक्रमित किए जा रहे आंकड़ों के भंडारण के लिए पर्याप्त RAM नहीं है.
अगर आप निश्चित नहीं है कि किस आकार का स्वैप विभाजन बनाया जाना है, तो इसे अपने मशीन पर RAM की मात्रा से दुगुने आकार का बनाएं (लेकिन 2 GB से बड़ा नहीं). यह स्वैप प्रकार का अवश्य होना चाहिए.
स्वैप स्थान की उचित मात्रा का निर्माण निम्नलिखित के साथ कई कारकों के अनुसार बदलता रहता है (घटते हुए महत्व के क्रम में):
मशीन पर चलने वाले अनुप्रयोग
मशीन पर भौतिक RAM की मात्रा अधिष्ठापित है.
OS का संस्करण
2 GB भौतिक RAM तक रहने पर स्वैप को भौतिक RAM का 2 गुणा होना चाहिए, और 2 GB से ऊपर होने पर 1 गुणा होना चाहिए लेकिन किसी स्थिति में 32 MB से कम नहीं होना चाहिए.
इस सूत्र के प्रयोग से भौतिक RAM के 2 GB के साथ एक सिस्टम स्वैप का 4 GB रखेगा जबकि भौतिक RAM के 3 GB के साथ एक सिस्टम स्वैप का 5 GB रखेगा. बड़े आकार के स्वैप स्थान विभाजन का निर्माण खासकर उस समय सहायक हो सकता है अगर आप बाद में अपने RAM की उन्नयन की योजना बनाते हैं.
![]() | संकेत |
|---|---|
अगर आपकी विभाजन योजना को एक स्वैप विभाजन की जरूरत है जो 2 GB से बड़ी है तो आप एक अतिरिक्त स्वैप विभाजन बनाना चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर आपको 4 GB की जरूरत है, तो आपको दो 2 GB स्वैप विभाजन बनाना चाहिए है. अगर आपके पास 4 GB RAM है, तो आपको तीन 2 GB का स्वैप विभाजन बनाना चाहिए. Red Hat Enterprise Linux 32 स्वैप फाइल तक बनाए जाने को समर्थन देता है. |
वास्तव में बड़ी मात्रा में RAM (32 GB से ज्यादा) की मात्रा युक्त सिस्टम के लिए आप छोटा स्वैप विभाजन (भौतिक RAM के 1 गुणे के करीब या कम) कर सकते हैं.
एक root विभाजन (500 MB - 5.0 GB) — यह वहां है "/" (जहां रूट निर्देशिका) अवस्थित है. इस सेट अप में, सभी फाइल (/boot/efi में भंडार किए गए को छोड़कर) रूट विभाजन पर है.
एक 500 MB का विभाजन आपको न्यूनतम अधिष्ठापन के लिए अधिष्ठापित करने की अनुमति देता है, जबकि 5.0 GB रूट विभाजन आपको पूरे अधिष्ठापन के लिए निष्पादन की अनुमति देता है.
जबतक आपके पास अन्यथा करने का कारण नहीं है, हम अनुशंसा करते हैं कि आप x86 , AMD64, और Intel® EM64T सिस्टम के लिए निम्नलिखित विभाजन बनाएं :
स्वैप विभाजन (कम से कम 256 MB) — स्वैप विभाजन आभासी स्मृति का समर्थन करने के लिए प्रयुक्त होता है. दूसरे शब्दों में आंकड़ा एक स्वैप विभाजन में तब लिखा जाता है जब आपके सिस्टम द्वारा प्रक्रमित किए जा रहे आंकड़ों के भंडारण के लिए पर्याप्त RAM नहीं है.
अगर आप निश्चित नहीं है कि किस आकार का स्वैप विभाजन बनाया जाना है, तो इसे अपने मशीन पर RAM की मात्रा से दुगुने आकार का बनाएं (लेकिन 2 GB से बड़ा नहीं). यह स्वैप प्रकार का अवश्य होना चाहिए.
स्वैप स्थान की उचित मात्रा का निर्माण निम्नलिखित के साथ कई कारकों के अनुसार बदलता रहता है (घटते हुए महत्व के क्रम में):
मशीन पर चलने वाले अनुप्रयोग
मशीन पर भौतिक RAM की मात्रा अधिष्ठापित है.
OS का संस्करण
2 GB भौतिक RAM तक रहने पर स्वैप को भौतिक RAM का 2 गुणा होना चाहिए, और 2 GB से ऊपर होने पर 1 गुणा होना चाहिए लेकिन किसी स्थिति में 32 MB से कम नहीं होना चाहिए.
इस सूत्र के प्रयोग से भौतिक RAM के 2 GB के साथ एक सिस्टम स्वैप का 4 GB रखेगा जबकि भौतिक RAM के 3 GB के साथ एक सिस्टम स्वैप का 5 GB रखेगा. बड़े आकार के स्वैप स्थान विभाजन का निर्माण खासकर उस समय सहायक हो सकता है अगर आप बाद में अपने RAM की उन्नयन की योजना बनाते हैं.
![]() | संकेत |
|---|---|
अगर आपकी विभाजन योजना को एक स्वैप विभाजन की जरूरत है जो 2 GB से बड़ी है तो आप एक अतिरिक्त स्वैप विभाजन बनाना चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर आपको 4 GB की जरूरत है, तो आपको दो 2 GB स्वैप विभाजन बनाना चाहिए है. अगर आपके पास 4 GB RAM है, तो आपको तीन 2 GB का स्वैप विभाजन बनाना चाहिए. Red Hat Enterprise Linux 32 स्वैप फाइल तक बनाए जाने को समर्थन देता है. |
वास्तव में बड़ी मात्रा में RAM (32 GB से ज्यादा) की मात्रा युक्त सिस्टम के लिए आप छोटा स्वैप विभाजन (भौतिक RAM के 1 गुणे के करीब या कम) कर सकते हैं.
/boot/ विभाजन (100 MB) — /boot/ पर आरोहित विभाजन ऑपरेटिंग सिस्टम कर्नेल (जो आपके सिस्टम को Red Hat Enterprise Linux बूट करने की अनुमति देता है) को बूटस्ट्रैप प्रक्रिया के दौरान प्रयुक्त फाइलों के साथ शामिल किए हुए है . ज्यादातर PC BIOS की सीमाओं की वजह से, इन फाइलों को रखने के लिए एक छोटा विभाजन बनाना उचित है. ज्यादातर उपयोक्ताओं के लिए, 100 MB बूट विभाजन पर्याप्त है.
![]() | संकेत |
|---|---|
अगर आपका हार्ड ड्राइव 1024 सिलेंडर से ज्यादा है (और आपका सिस्टम दो साल पहले बनाया गया था), आपको एक /boot/ विभाजन बनाने की जरूरत पर सकती है अगर आप / (रूट) विभाजन को अपने हार्ड ड्राइव पर बचे सभी स्थान के लिए प्रयोग करना चाहते हैं. |
![]() | संकेत |
|---|---|
अगर आपके पास RAID कार्ड है, जानें कि कुछ BIOS RAID कार्ड से बूट किए जाने का समर्थन नहीं करते हैं. इन जैसी स्थितियों में /boot/ विभाजन RAID सरणी के बाहर विभाजन पर बनाया जाना चाहिए जैसे कि एक अलग हार्ड ड्राइव पर. |
root विभाजन (500 MB - 5.0 GB) — यह वहां है "/" (जहां रूट निर्देशिका) अवस्थित है. इस व्यवस्था में सभी फाइल (/boot में भंडार किए गए को छोड़कर) रूट विभाजन में है.
500 MB विभाजन आपको न्यूनतम अधिष्ठापन हेतु अधिष्ठापन करने की अनुमति देता है, जबकि एक 5.0 GB का रूट विभाजन एक पूर्ण अधिष्ठापन के निष्पादन की छूट देता है, सभी संकुल समूहों से चयन करके.
नया विभाजन जोड़ने के लिए नया बटन चुनें. एक संवाद पेटी प्रकट होती है ( चित्र 4-13 को देखें).
![]() | नोट |
|---|---|
आप इस अधिष्ठापन के लिए कम से कम एक विभाजन समर्पित करें, और वैकल्पिक रूप से ज्यादा. ज्यादा जानकारी के लिए परिशिष्ट D देखें. |
आरोह बिंदु: विभाजन के आरोह बिंदु में दाखिल हों. उदाहरण के लिए, अगर यह विभाजन रूट विभाजन है, तो / में दाखिल हों ; /boot में /boot विभाजन के लिए दाखिल हों, और आगे जारी रखें. अपने विभाजन के लिए सही आरोह बिंदु के चयन के लिए आप पुल-डाउन मीनू का भी प्रयोग कर सकते हैं.
फाइल सिस्टम प्रकार: पुल-डाउन मीनू का प्रयोग करके इस विभाजन के लिए उचित फाइल सिस्टम प्रकार चुनें. फाइल सिस्टम प्रकार पर ज्यादा जानकारी के लिए खंड 4.16.5.1 देखें.
अनुमति दिये जाने योग्य ड्राइव: इस क्षेत्र के पास आपके सिस्टम पर अधिष्ठापित हार्ड डिस्क की एक सूची है. अगर एक हार्ड डिस्क बॉक्स को हाइलाइट किया जाता है, तब एक इच्छित विभाजन हार्ड डिस्क पर निर्मित किया जा सकता है. अगर इस बॉक्स की जांच नहीं की जाती है, तब उस हार्ड डिस्क पर विभाजन कभी नहीं निर्मित किया जा सकेगा . भिन्न जांचपेटी जमावट द्वारा, आप डिस्क ड्र्यूड को रख सकते हैं जहां आप चाहते हैं, या फिर डिस्क ड्र्यूड को निर्धारित करने दें कि विभाजनों को कहां जाना है.
आकार (MB): विभाजन का आकार (मेगाबाइट में) दाखिल करें. नोट करें, यह क्षेत्र 100 MB से शुरू होता है, जबतक बदला न जाए सिर्फ 100 MB का विभाजन बनेगा.
अतिरिक्त आकार विकल्प: चुनें यदि इस विभाजन को निश्चित आकार पर रखना है, या एक खास बिंदु तक "बढ़ने" (मौजूदा हार्ड ड्राइव स्थान को भरने देना है) की अनुमति देना है, या किसी उपलब्ध बचे हुए हार्ड ड्राइव स्थान को भरने के लिए बढ़ने की अनुमति देना है.
अगर आप इस स्तर तक सभी स्थान भरें (MB) चुनते हैं, आप इस विकल्प के दाहिने क्षेत्र में आकार निर्धारक अवश्य डालें. यह आपको भविष्य के प्रयोग के लिए कुछ स्थान मुक्त रखने की अनुमति देता है.
प्राथमिक विभाजन बनाए रखने के लिए दबाव: चुनें यदि आपके द्वारा बनाया जा रहा विभाजन हार्ड ड्राइव के पहले चार विभाजनों में से एक है. अगर नहीं चुना गया, तो यह विभाजन एक तार्किक विभाजन के रूप में बनाया गया है. ज्यादा जानकारी के लिए खंड D.1.3 देखें.
ठीक: एकबार अगर आप जमावट से संतुष्ट हैं और विभाजन बनाना चाहते हैं तो ठीक चुनें.
रद्द करें: रद्द करें चुनें अगर आप विभाजन नहीं निर्मित करना चाहते हैं.
Red Hat Enterprise Linux आपको भविष्य में प्रयोग की जाने वाली फाइल सिस्टम पर आधारित विभिन्न विभाजन प्रकारों के निर्माण की अनुमति देता है. निम्नलिखित उपलब्ध फाइल सिस्टम का संक्षिप्त विवरण और उसके उपयोग के बारे में जानकारी देता है.
ext2 — एक ext2 फाइल सिस्टम मानक Unix फाइल प्रकार (नियमित फाइल, निर्देशिका, सांकेतिक लिंक, आदि) का समर्थन करता है. यह 255 संप्रतीकों तक लंबे फाइल नाम देने की क्षमता भी प्रदान करता है.
ext3 — The ext3 फाइल सिस्टम ext2 फाइल सिस्टम पर आधारित है और इसका एक मुख्य फायदा है — जर्नलिंग. जर्नलिंग फाइल सिस्टम का प्रयोग क्रैश के उपरांत फाइल सिस्टम को पुनर्प्राप्त करने में लगे समय को घटाता है क्योंकि फाइल सिस्टम पर fsck[1] की कोई आवश्यकता नहीं है. ext3 फाइल सिस्टम मूलभूत रूप से चयनित किया गया है और काफी अनुशंसित है.
भौतिक आयतन (LVM) — एक या ज्यादा भौतिक आयतन बनाना (LVM) आपको एक LVM तार्किक आयतन बनाने की छूट देता है. LVM भौतिक डिस्क को प्रयोग करने के दौरान कार्यदक्षता को बढा सकता है. LVM के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड देखें .
सॉफ्टवेयर RAID — दो या ज्यादा सॉफ्टवेयर RAID विभाजन आपको एक RAID युक्ति बनाने की अनुमति देता है. RAID के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए, RAID (Redundant Array of Independent Disks) अध्याय को Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड में देखें.
swap — स्वैप विभाजन का प्रयोग आभासी स्मृति के समर्थन के लिए होता है. दूसरे शब्दों में स्वैप विभाजन में आंकड़े तब लिखे जाते हैं जब आपके सिस्टम द्वारा प्रक्रमित आंकड़ों के भंडारण के लिए RAM काफी नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड देखें.
vfat — VFAT फाइल सिस्टम एक Linux फाइल सिस्टम है जो FAT फाइल सिस्टम पर Microsoft Windows के लंबे फाइल नामों के साथ सुसंगत बैठता है. इस फाइल सिस्टम का उपयोग Itanuim सिस्टम पर /boot/efi/ विभाजन के लिए अवश्य होना चाहिए.
एक विभाजन संपादित करने के लिए, संपादित करें बटन को चुनें या मौजूदा विभाजन पर दो बार क्लिक करें.
![]() | नोट |
|---|---|
अगर आपके हार्ड डिस्क पर विभाजन पहले से मौजूद है, तो सिर्फ आप ही विभाजन के आरोह बिंदु को बदल सकते हैं. कोई अन्य बदलाव लाने के लिए आप विभाजन को अवश्य विलुप्त और पुनर्निमित करना चाहिए. |
एक विभाजन विलुप्त करने के लिए, विभाजन खंडों में इसे हाइलाइट कीजिए और मिटाएं बटन पर क्लिक कीजिए. इशारा मिलने पर विलोपन को सुनिश्चित कीजिए.
आगे x86, AMD64, और Intel® EM64T सिस्टम के अधिष्ठापन दिशानिर्देश के लिए, छोड़कर खंड 4.17 के लिए बढ़ें.
आगे Itanium सिस्टम के अधिष्ठापन के दिशानिर्देश के लिए, छोड़कर खंड 4.18 के लिए बढ़ें.
| [1] | fsck अनुप्रयोग को metadata संगतता के लिए फाइल सिस्टम को जांचने के लिए प्रयोग किया जाता है और वैकल्पिक रूप से एक या ज्यादा Linux फाइल सिस्टम को दुरूस्त करता है. |