| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
रुट खाता और शब्दकूट निर्धारित करना अधिष्ठापन का एक महत्वपूर्ण चरण है. Windows NT मशीन पर प्रयुक्त प्रशासक खाता के समान आपका रुट खाता है. रुट खाता का प्रयोग संकुल अधिष्ठापित करने, RPMs का स्तर बढाने, ज्यादातर प्रणाली अनुरक्षण में किया जाता है. बतौर रुट लॉगिंग आपको आपके सिस्टम पर पूर्ण नियंत्रण देता है.
![]() | नोट |
|---|---|
रूट उपयोक्ता (सुपर उपयोक्ता के रुप में भी जाना जाता है) समूचे सिस्टम पर पूर्ण अभिगम रखता है; इस कारण से सिर्फ सिस्टम अनुरक्षण या प्रशासन के निष्पादन लिए रूट उपयोक्ता के रुप में लॉगिंग करना सबसे अच्छा है. |
रुट खाता का सिर्फ सिस्टम प्रशासन के लिए उपयोग करें. सामान्य उपयोग के लिए गैर रुट खाता बनाएं और आप किसी चीज को तेजी से ठीक करना चाहते हैं तो su - से रूट में जाएं. यह आधारभूत नियम किसी मुद्रण या एक अशुद्ध समादेश से आपके सिस्टम को होनेवाली क्षति को न्यूनतम करता है.
![]() | संकेत |
|---|---|
रुट बनने के लिए टर्मिनल विंडो के शेल में टंकित करें su - और दबाएं |
अधिष्ठापन प्रोग्राम आपको आपके सिस्टम के लिए रुट शब्दकूट निर्धारित करने के लिए [1] प्रांप्ट करता है. आप बिना रूट शब्दकूट डाले अधिष्ठापन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए नहीं बढ़ सकते हैं.
रूट शब्दकूट कम से कम छह संप्रतीकों का होना चाहिए; आपके द्वारा टंकित किया गया शब्दकूट स्क्रीन पर नहीं दिखता है. आपको शब्दकूट दुबारा डालना है; अगर दोनों शब्दकूट एक समान नहीं है, अधिष्ठापन प्रोग्राम आपको उन्हें फिर डालने के लिए कहेगा.
ऐसे शब्दकूट आपको चुनने चाहिए जिसे आप याद रख सकें, लेकिन ऐसा नहीं जिसे कोई दूसरा आसानी से अनुमान लगा ले. आपका नाम, आपका फोन नंबर, qwerty, password, root, 123456, और anteater खराब शब्दकूट के उदाहरण हैं. अच्छे शब्दकूट में बड़े और छोटे अक्षरों के आगे-पीछे अंक भी मिले होते हैं, उदाहरण के लिए Aard387vark या 420BMttNT. याद रखें कि शब्दकूट परिस्थितियों के प्रति संवेदनशील होते हैं. अगर आप अपना शब्दकूट लिखते हैं तो इसे सुरक्षित जगह पर रखें. हालांकि अनुशंसा यह है कि किसी और या इस शब्दकूट को मत लिखें.
![]() | नोट |
|---|---|
मैनुअल में उदाहरणस्वरूप दिए गए एक शब्दकूट का प्रयोग न करें. इसमें से किसी एक शब्दकूट का प्रयोग करना सुरक्षा के लिए जोखिम माना जायेगा. |
![]() | संकेत |
|---|---|
अधिष्ठापन के खत्म होने पर अपना रुट शब्दकूट बदलने के लिए रूट शब्दकूट उपकरण का प्रयोग करें. रूट शब्दकूट उपकरण को लाँच करने के लिए system-config-rootpassword समादेश को शेल में टंकित करें. |
| [1] | एक रुट शब्दकूट आपके Red Hat Enterprise Linux सिस्टम का प्रशासक शब्दकूट होता है. सिस्टम अनुरक्षण की जरूरत पडने पर ही बतौर रूट लॉगिन करना चाहिए. रूट खाता सामान्य उपयोक्ता खाते पर लगे प्रतिबंधों के दायरे में काम नहीं करता है, इसलिए बतौर रूट किया गया परिवर्तन समूचे सिस्टम के लिए निहितार्थ रख सकता है. |