अध्याय 1. Itanium सिस्टम विशिष्ट सूचना

1.1. Itanium सिस्टम अधिष्ठापन सार

Itanium सिस्टम पर Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन एक x86-आधारित सिस्टम पर Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन से भिन्न है. सामान्य रूप से सफल अधिष्ठापन के लिए चरणों का क्रम निम्नलिखित है:

  1. Extensible Firmware Interface (EFI) शैल में बूट करें.

  2. अगर आप CD-ROM से बूट नहीं कर सकते हैं, Red Hat Enterprise Linux के साथ दी गई बूट विंब फाइल से एक LS-120 डिस्केट बनाएं.

  3. EFI शैल और ELILO बूट अधिभारक के प्रयोग से कर्नेल को भारित करें और चलाएं Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम में बूट करें.