| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
यह अध्याय बताता है कि आलेखीय माउस आधारित अधिष्ठापन प्रोग्राम से एक Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन का निष्पादन CD-ROM से कैसे किया जाना है. निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गयी है:
अधिष्ठापन प्रोग्राम के उपयोक्ता अंतरफलक से परिचय
अधिष्ठापन प्रोग्राम का आरंभ
अधिष्ठापन विधि का चयन
अधिष्ठापन के दौरान विन्यास चरण (भाषा, कुंजीपटल, माउस, विभाजन, आदि.)
अधिष्ठापन की समाप्ति
अगर आपने एक आलेखीय उपयोक्ता अंतरफलक (GUI) का प्रयोग किया है, तो आप पहले से ही प्रक्रिया से परिचित हैं; स्क्रीन पर संचरण के लिए अपने माउस का प्रयोग करें, बटन क्लिक करें, या पाठ क्षेत्र दाखिल करें.
आप कुंजीपटल के प्रयोग से भी अधिष्ठापन में संचरण कर सकते हैं.
![]() | नोट | |
|---|---|---|
अगर आप x86, AMD64, या Intel® EM64T सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं, और अगर आप GUI अधिष्ठापन प्रोग्राम का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं, तो पाठ मोड अधिष्ठापन प्रोग्राम भी उपलब्ध है. पाठ मोड अधिष्ठापन प्रोग्राम शुरू करने के लिए निम्नलिखित समादेश का प्रयोग boot: प्रांप्ट पर करें:
पाठ मोड अधिष्ठापन निर्देश की संक्षिप्त जानकारी के लिए खंड 4.2 देखें. इसकी ज्यादा अनुशंसा की जाती है कि GUI अधिष्ठापन प्रोग्राम के प्रयोग से अधिष्ठापन किया जाना चाहिए. GUI अधिष्ठापन प्रोग्राम Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम की पूर्ण प्रकार्यता प्रस्तुत करता है, LVM विन्यास के साथ जो पाठ मोड अधिष्ठापन के दौरान उपलब्ध नहीं है. उपयोक्ता जो निश्चित रूप से पाठ मोड अधिष्ठापन प्रोग्राम का प्रयोग करता है, GUI अधिष्ठापन निर्देश का पालन कर सकता है और सभी जरूरी सूचना को प्राप्त कर सकता है. |
![]() | नोट | |
|---|---|---|
अगर आप एक Itanium सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं, और आप GUI अधिष्ठापन प्रोग्राम का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं, तो पाठ मोड अधिष्ठापन प्रोग्राम भी उपलब्ध है. पाठ मोड अधिष्ठापन प्रोग्राम शुरू करने के लिए EFI शैल प्रांप्ट पर निम्नलिखित समादेश टंकित करें.
|
Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम अधिष्ठापन प्रक्रिया की संवाद पेटी से ज्यादा प्रस्ताव लाता है. कई प्रकार के उपचार संदेश के साथ ही शैल प्रांप्ट से समादेश दाखिल करने के तरीके आपके लिए उपलब्ध है. अधिष्ठापन प्रोग्राम इन संदेशों को पांच वर्चुअल कंसोल पर प्रदर्शित करता है, जिसके बीच आप एकल कीस्ट्रोक संयोजन से स्विच कर सकते हैं.
एक वर्चुअल कंसोल गैर आलेखीय वातावरण में भौतिक मशीन से अभिगम किया गया एक शैल प्रांप्ट है, दूरस्थ रूप से नहीं. बहुल वर्चुअल कंसोल एक साथ अभिगम किया जा सकता है.
ये वर्चुअल कंसोल सहायक हो सकते हैं, अगर आपको Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के दौरान समस्या उत्पन्न होती है. अधिष्ठापन या सिस्टम कंसोल पर प्रदर्शित संदेश एक समस्या की बहुत कम सहायता कर सकता है. वर्चुअल कंसोल और उनके तथा उनकी अंतर्वस्तु के बीच स्विच करने के लिए प्रयुक्त हुए कीस्ट्रोक के अनुसूचन के लिए तालिका 4-1 देखें.
सामान्यतः, मूलभूत कंसोल (आलेखीय अधिष्ठापन के लिए वर्चुअल कंसोल #7 ) को छोड़ने का कोई कारण नहीं है जबतक आप अधिष्ठापन समस्या के उपचार का प्रयास नहीं कर रहे हैं.
| कंसोल | कीस्ट्रोक | अंतर्वस्तु |
|---|---|---|
| 1 | | संवाद अधिष्ठापन |
| 2 | | शैल प्रांप्ट |
| 3 | | लाग अधिष्ठापित करें (अधिष्ठापन प्रोग्राम से संदेश) |
| 4 | | सिस्टम-संबंधित संदेश |
| 5 | | अन्य संदेश |
| 7 | | X आलेखीय प्रदर्शन |
तालिका 4-1. कंसोल, कीस्ट्रोक, और अंतर्वस्तु