परिशिष्ट A. आपके मौजूदा सिस्टम का उन्नयन

यह परिशिष्ट आपके मौजूदा सिस्टम को उन्नत करने के लिए उपलब्ध विभिन्न विधियों की व्याख्या करता है.

A.1. निश्चित कर रहा है कि उन्नयन करना है या फिर से अधिष्ठापित करना है

हालांकि Red Hat Enterprise Linux परिवार के द्वारा x86 प्रोसेसर पर (या AMD64, EM64T या Itanium सिस्टम पर Red Hat Enterprise Linux 3) Red Hat Enterprise Linux संस्करण 2.1 और 3 से सभी उन्नयन समर्थित हैं, आंकड़ों का बैक अप लेकर और अपने पूर्ववर्ती Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन पर जारी किए गए इस Red Hat Enterprise Linux 4 का अधिष्ठापन करते हुए आपको समरूप अनुभव होनेवाला है.

यह अनुशंसित पुनः अधिष्ठापन विधि सर्वाधिक संभव सिस्टम स्थायित्व को सुनिश्चित करती है.

अपने Red Hat Enterprise Linux सिस्टम के पुनः अधिष्ठापन के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए ऑनलाइन उपलब्ध तकनीकी श्वेतपत्र देखें - http://www.redhat.com/docs/wp/.

अगर x86 सिस्टम पर (या AMD64, EM64T या Itanium सिस्टम पर Red Hat Enterprise Linux 3) Red Hat Enterprise Linux संस्करण 2.1 और 3 मौजूदा रूप में प्रयोग कर रहे हैं, आप परंपरागत अधिष्ठापन प्रोग्राम आधारित उन्नयन का निष्पादन कर सकते हैं.

अपने सिस्टम को उन्नत करने के लिए चुने जाने के पहले हालांकि कुछ बातें हैं, जिसे ध्यान में रखा जाना चाहिए.

आपके सिस्टम का उन्नयन मोड्यूलर 2.6.x कर्नेल के साथ ही साथ संकुल के अद्यतन संस्करण को अधिष्ठापित करता है, जो आपके सिस्टम पर अभी अधिष्ठापित है.

उन्नयन प्रक्रिया मौजूदा विन्यास फाइल को .rpmsave विस्तार के साथ पुनर्नामकरण के द्वारा संरक्षित रखता है (उदाहरण के लिए, sendmail.cf.rpmsave). यह उन्नयन प्रक्रिया /root/upgrade.log में इसके कार्यकलाप का लॉग बनाता है.

सावधानीसावधानी
 

सॉफ्टवेयर के विकास के साथ विन्यास फाइल प्रारूप बदल सकता है. अपने बदलावों को शामिल करने के पहले अपने मौलिक विन्यास फाइल की नए फाइल से ध्यानपूर्वक तुलना करना काफी महत्वपूर्ण है.

नोटनोट
 

अपने सिस्टम पर मौजूद किसी आंकड़े का बैक अप ले लेना हमेशा अच्छी बात है. उदाहरण के लिए, अगर आप दोहरा बूट सिस्टम उन्नयन या निर्मित कर रहे हैं, आपको उन आंकड़ों का बैक अप ले लेना चाहिए जिसे आप हार्ड ड्राइव पर रखना चाहते हैं. गलतियां हो सकती है और इस कारण आपका सारा आंकड़ा नष्ट हो सकता है.

कुछ उन्नत संकुलों के ठीक कामकाज के लिए अन्य संकुलों के अधिष्ठापन की जरूरत हो सकती है. अगर आप अपने संकुलों को उन्नत बनाने के लिए चुनते हैं, तो आपको निर्भरता समस्या के हल की जरूरत पर सकती है. अन्यथा, उन्नयन की प्रक्रिया इन निर्भरताओं पर ध्यान देती है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त संकुल को अधिष्ठापित करने की जरूरत हो सकती है जो आपके सिस्टम पर नहीं है.

आपके सिस्टम पर किए गए विभाजन के अनुसार उन्नयन प्रोग्राम आपको एक अतिरिक्त स्वैप फाइल जोड़ने के लिए प्रांप्ट कर सकता है. अगर उन्नयन प्रोग्राम स्वैप फाइल नहीं खोजता है जो आपके RAM के दुगुने के बराबर है, यह आपसे पूछता है कि आप एक नया स्वैप फाइल जोड़ना चाहेंगे. अगर आपके सिस्टम के पास ज्यादा RAM (128 MB से कम) नहीं है, इस स्वैप फाइल को जोड़ने की आपसे अनुशंसा की जाती है.