| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
![]() | नोट |
|---|---|
यह परिशिष्ट गैर-x86-आधारित आर्किटेक्चर के लिए आवश्यक रूप से लागू नहीं है. हालांकि, यहां वर्णित सामान्य अवधारणा लागू हो सकती है. |
डिस्क विभाजन व्यक्तिगत कंप्यूटर लैंडस्केप का एक मानक हिस्सा है और कुछ समय से रहा है. हालांकि कई लोग पूर्व-अधिष्ठापित ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस कंप्यूटर खरीदते हैं, बहुत कम लोग समझ पाते हैं कि कैसे विभाजन काम करता है. यह अध्याय डिस्क विभाजन के उपयोग को समझाने का प्रयास करता है ताकि आपके Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन यथासंभव सामान्य और पीड़ारहित हो.
अगर आप डिस्क विभाजन के साथ प्रायः अभ्यस्त हैं, तो Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के लिए तैयार करने हेतु डिस्क स्थान को मुक्त करने की प्रक्रिया में ज्यादा जानकारी के लिए आप इसे छोड़कर खंड D.1.4 के लिए आगे बढ़ सकते हैं. यह खंड Linux सिस्टम द्वारा प्रयुक्त विभाजन नेमिंग स्कीम, अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ डिस्क स्थान साझा करना, और संबंधित विषयों की भी चर्चा करता है.
हार्ड डिस्क एक बहुत साधारण काम करता है — वे आंकड़ा संग्रह करते हैं और समादेश द्वारा इसे पुनर्प्राप्त करते हैं.
डिस्क विभाजन जैसे मुद्दों पर चर्चा के दौरान मौजूद हार्डवेयर के बारे में थोड़ा जानना जरूरी है. दुर्भाग्य से विस्तार में जाना आसान है. इसलिए, यह परिशिष्ट डिस्क चालन का एक सरलीकृत मानचित्र प्रयोग करता है, जो यह बताने का प्रयास करता है कि वास्तव में डिस्क चालन के विभाजन के दौरान क्या हो रहा है. चित्र D-1 एक एकदम नया प्रयोग नहीं किया गया डिस्क चालन दिखाता है.
ज्यादा ध्यान देने के लिए नहीं है, क्या ऐसा है? लेकिन अगर हम डिस्क चालन के बारे में आधारिक स्तर पर बात कर रहे हैं तो यह उचित है. मानें कि हम कुछ आंकड़ों को इस चालन पर भंडारित करना चाहेंगे. जैसी अभी स्थिति है यह कार्य नहीं करेगा. पहले कुछ करने की जरूरत है…
अनुभवी कंप्यूटर उपयोक्ता पहली कोशिश में ही इसे पा जायेंगे. हमें चालन को संरूपित करने की जरूरत है. संरूपण (सामान्यतः "फाइल सिस्टम बनाना" के रूप में जाना जाता है) चालन में सूचना को लिखता है, विसंरूपित चालन में से खाली स्थान पैदा करता है.
चित्र D-2 के समान, तात्पर्य है, एक फाइल सिस्टम द्वारा लगाया आदेश कुछ ट्रेड-ऑफ्स को शामिल करता है:
चालन के उपलब्ध स्थान में से छोटा हिस्सा फाइल सिस्टम संबंधित आंकड़ों के लिए प्रयुक्त होता है और इसे अतिरिक्त खर्च के रूप में माना जाता है.
फाइल सिस्टम शेष स्थान को छोटे और समान आकार के हिस्सों में बांटता है. Linux के लिए ये खंड ब्लॉक के रूप में जाने जाते हैं. [1]
दिया गया है कि फाइल सिस्टम निर्देशिका और संभाव्य फाइलों जैसी चीज को बनाता है, ये ट्रेड-ऑफ्स प्रायः एक छोटी चीज के रूप में देखा जाता है.
यह ध्यान देने की बात है कि कोई एकल सार्वभौमिक फाइल सिस्टम नहीं है. जैसा चित्र D-3 दिखाता है, इसपर लिखे हुए कई विभिन्न फाइल सिस्टमों में से एक डिस्क चालन के पास हो सकता है. जैसा आप अनुमान कर सकते हैं, विविध फाइल सिस्टम सुसंगत नहीं होने की ओर अग्रसर होगा, यानी कि, एक ऑपरेटिंग सिस्टम जो एक फाइल सिस्टम का समर्थन करता है (या कुछ वैसे ही फाइल सिस्टम का प्रकार) दूसरे को नहीं भी कर सकता है. आखिरी वक्तव्य कोई लक्ष्मण रेखा नहीं है. उदाहरण के लिए, Red Hat Enterprise Linux फाइल सिस्टम (अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा सामान्य रूप से प्रयुक्त कई अन्य के साथ) की विविध प्रकारों का समर्थन करता है जो विभिन्न फाइल सिस्टम के बीच आंकड़ों को आसानी से हस्तांतरित करने लायक बनाता है.
वास्तव में डिस्क में फाइल सिस्टम का लिखना महज शुरूआत है. इस प्रक्रिया का वास्तविक लक्ष्य आंकड़ों को भंडारित और पुनर्प्राप्त करना है. कुछ फाइल लिखे जाने के बाद चालन पर एक दृष्टि डालें.
जैसा चित्र D-4 दिखाता है, पहले के कुछ खाली ब्लॉक में अब आंकड़ा है. हालांकि इस चित्र को देखकर आप अनुमान नही लगा सकते कि कितनी फाइल इस चालन पर है. वहां सिर्फ एक या ज्यादा फाइल हो सकती है, क्योंकि सभी फाइल कम से कम एक ब्लॉक का प्रयोग करते हैं और कुछ फाइल कई ब्लॉक का प्रयोग करते हैं. अन्य खास बात है कि प्रयुक्त ब्लॉक एक सहवर्ती क्षेत्र बनाने की जरूरत नहीं रखता है; उपयोग किए गए और उपयोग नहीं किए गए ब्लॉक बिखरे हुए हो सकते हैं. इसे विखंडन के रूप में जाना जाता है. मौजूदा विभाजन के आकार को बदलने के दौरान विखंडन कुछ कार्य करता है.
समय के साथ ज्यादातर कंप्यूटर संबद्ध तकनीक के समान डिस्क चालन भी अपनी शुरूआती दौर से काफी बदल गया है. विशेष रूप में वे बड़े हो गए हैं. भौतिक आकार में बड़ा नहीं, लेकिन सूचना के भंडारण के लिए बड़ा. और यह अतिरिक्त क्षमता ने डिस्क चालन के प्रयोग में मौलिक परिवर्तन लाया है.
जैसे-जैसे डिस्क चालन की क्षमता बढ़ती गई, कुछ लोगों ने आश्चर्य व्यक्त करना शुरू किया कि सभी संरूपित स्थान को एक बड़े खंड के रूप में रखना क्या एक खासा बड़ा विचार है. ऐसी सोच कई मुद्दों से जुड़ी है, कुछ दार्शनिक हैं तो कुछ तकनीकी. दार्शनिक पक्ष के अनुसार, एक खास आकार से ऊपर ऐसा माना गया कि बड़े चालन के द्वारा दिये गये अतिरिक्त स्थान ने ज्यादा भीड़ को जन्म दिया है. तकनीकी दृष्टि से, कुछ फाइल सिस्टम एक खास आकार के ऊपर किसी के समर्थन के लिए कभी डिजायन नहीं किया गया है. या फाइल सिस्टम बृहत्तर आकार के चालन को बड़ी क्षमता के साथ समर्थन कर सकता है, लेकिन फाइल सिस्टम के द्वारा फाइल को ट्रैक करने के लिए लगाया गया ओवरहेड ज्यादा हो जाता है.
इस समस्या का समाधान डिस्क को विभाजनों में विभाजित करना था. प्रत्येक विभाजन का अभिगम किया जा सकता है मानो कि वह एक अलग डिस्क है. यह विभाजन तालिका को जोड़कर किया जाता है.
![]() | नोट |
|---|---|
जबकि इस अध्याय में चित्र विभाजन तालिका को वास्तविक डिस्क चालन से अलग दिखाता है, लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है. वास्तव में विभाजन तालिका को डिस्क के काफी शुरू में भंडारित किया जाता है, किसी फाइल सिस्टम या उपयोक्ता आंकड़ों के पूर्व. लेकिन स्पष्टता के लिए वे हमारे चित्र में अलग हैं. |
जैसा चित्र D-5 दिखाता है, विभाजन तालिका चार खंडों में या चार प्राथमिक विभाजनों में बंटी है. प्राथमिक विभाजन हार्ड ड्राइव पर एक विभाजन है जो सिर्फ एक तार्किक चालन (या खंड) समाहित कर सकता है. प्रत्येक खंड एक एकल विभाजन को परिभाषित करने के लिए आवश्यक सूचनाओं को रख सकता है, मतलब है कि विभाजन तालिका चार से ज्यादा विभाजन को परिभाषित नहीं कर सकती.
प्रत्येक विभाजन तालिका प्रविष्टि विभाजन के कई महत्वपूर्ण लक्षणों को समाहित किए है:
डिस्क पर वह बिंदु जहां विभाजन शुरू और समाप्त होता है
क्या विभाजन "सक्रिय" है
विभाजन का प्रकार
इन लक्षणों में से प्रत्येक को हम ध्यान से देखें. शुरूआती और अंतिम बिंदु वास्तव में विभाजन के आकार और डिस्क पर अवस्थिति को बताता है. "सक्रिय" फ्लैग का प्रयोग कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के बूट अधिभारकों के द्वारा प्रयुक्त होता है. दूसरे शब्दों में इस विभाजन में ऑपरेटिंग सिस्टम जो "सक्रिय" से चिह्नित है, बूट किया गया है.
यह विभाजन का प्रकार कुछ संदेहास्पद हो सकता है. यह एक संख्या है जो विभाजन के संभाव्य उपयोग को दिखाती है. अगर यह वक्तव्य अस्पष्ट है वह इसलिए कि विभाजन प्रकार का अर्थ ही वास्तव में अस्पष्ट है. कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम विशेष फाइल सिस्टम प्रकार को दिखाने के लिए, खास ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ विभाजन को जुड़ा दिखाने के लिए, दिखाने के लिए कि विभाजन एक बूट करने योग्य ऑपरेटिंग सिस्टम रखता है, या इन तीन में से किसी संयोजन के लिए विभाजन प्रकार का प्रयोग करते हैं.
इस बिंदु के द्वारा, आप आश्चर्यचकित होंगे कि कैसे सभी अतिरिक्त जटिलता सामान्य रूप से प्रयुक्त होती है. उदाहरण के लिए चित्र D-6 देखें.
कई परिस्थितियों में, पूरे डिस्क पर फैला हुआ एकमात्र विभाजन है जो विभाजन के पूर्व प्रयुक्त विधि की आवश्यक रूप से नकल करता है. विभाजन तालिका के पास प्रयुक्त एकमात्र प्रविष्टि है, और विभाजन के आरंभ में इंगित करती है.
हमने "DOS" प्रकार के रूप में इस विभाजन को लेबल किया है. हालांकि यह सिर्फ तालिका D-1 में सूचीबद्ध कई विभाजन प्रकारों में से एक है, यह इस चर्चा की दृष्टि से उपयुक्त है.
तालिका D-1 में उनके हेक्साडेसीमल सांख्यिक मानों के साथ कुछ लोकप्रिय (और अप्रचलित) विभाजनों की सूची समाहित है.
| विभाजन प्रकार | मान | विभाजन प्रकार | मान |
|---|---|---|---|
| रिक्त | 00 | Novell Netware 386 | 65 |
| DOS 12-bit FAT | 01 | PIC/IX | 75 |
| XENIX root | 02 | Old MINIX | 80 |
| XENIX usr | 03 | Linux/MINUX | 81 |
| DOS 16-bit <=32M | 04 | Linux | 82 |
| विस्तारित | 05 | Linux नेटिव | 83 |
| DOS 16-bit >=32 | 06 | Linux विस्तारित | 85 |
| OS/2 HPFS | 07 | Amoeba | 93 |
| AIX | 08 | Amoeba BBT | 94 |
| AIX बूटयोग्य | 09 | BSD/386 | a5 |
| OS/2 बूट प्रबंधक | 0a | OpenBSD | a6 |
| Win95 FAT32 | 0b | NEXTSTEP | a7 |
| Win95 FAT32 (LBA) | 0c | BSDI fs | b7 |
| Win95 FAT16 (LBA) | 0e | BSDI swap | b8 |
| Win95 विस्तारित (LBA) | 0f | Syrinx | c7 |
| Venix 80286 | 40 | CP/M | db |
| Novell | 51 | DOS अभिगम | e1 |
| PPC PReP बूट | 41 | DOS R/O | e3 |
| GNU HURD | 63 | DOS द्वितीयक | f2 |
| Novell Netware 286 | 64 | BBT | ff |
तालिका D-1. विभाजन प्रकार
कालांतर में यह स्पष्ट हो गया कि चार विभाजन काफी नहीं हो सकता है. जैसे-जैसे डिस्क चालन बढ़ता है, इसकी ज्यादा संभावना हो जाती है कि एक व्यक्ति चार तर्कयुक्त उचित आकार का विभाजन विन्यस्त कर सकता है और उसके बाद भी डिस्क स्थान बचा रह सकता है. कुछ और विभाजन किए जाने की आवश्यकता महसूसी गई.
विस्तारित विभाजन में दाखिल हों. जैसा आपने तालिका D-1 में नोटिस किया है, यह एक "विस्तारित" विभाजन प्रकार है. यह विभाजन प्रकार विस्तारित विभाजन की हृदयस्थली में है.
जब एक विभाजन बनाया जाता है और इसका प्रकार "विस्तारित" के रूप में सेट किया जाता है, एक विस्तारित विभाजन तालिका बनाया जाता है. मूलरूप से विस्तारित विभाजन स्वयं में एक डिस्क चालन की तरह है— इसके पास विभाजन तालिका है जो विस्तारित विभाजन में पूरी तरह से अंतर्निहित एक या ज्यादा विभाजन (अब तार्किक विभाजनकहा जाता है, चार प्राथमिक विभाजन के विपरीत) की ओर केंद्रित है. चित्र D-7 दो तार्किक विभाजन को समाहित किए हुए एक प्राथमिक विभाजन और एक विस्तारित विभाजन के साथ डिस्क चालन को दिखाता है (कुछ अविभाजित मुक्त स्थान के साथ).
जैसा यह चित्र कहता है, तार्किक विभाजन और प्राथमिक विभाजन के बीच अंतर है — चार प्राथमिक विभाजन ही हो सकते हैं लेकिन उपस्थित रह सकने वाली तार्किक विभाजन की संख्या की कोई निर्धारित सीमा नहीं है. हालांकि जिस तरीके से Linux में विभाजन का अभिगम किया जाता है, आपको 12 तार्किक विभाजन से ज्यादा को एक एकल डिस्क चालन पर परिभाषित करने से बचना चाहिए.
अब जबकि हमने विभाजन की सामान्य रूप से चर्चा कर दी है, आईये समीक्षा करें कि Red Hat Enterprise Linux को अधिष्ठापित करने के लिए इस ज्ञान का कैसे उपयोग करें.
अपने हार्ड डिस्क को पुनर्विभाजित करने के प्रयास में आप जिस स्थिति का सामना करेंगे वैसे कुछ दृश्यों की यह सूची है:
अविभाजित मुक्त स्थान उपलब्ध है
अप्रयुक्त विभाजन उपलब्ध है
सक्रिय रूप से उपयोग किये हुए विभाजन में मुक्त स्थान उपलब्ध है.
प्रत्येक दृश्यों पर क्रमानुसार नजर डालें.
![]() | नोट |
|---|---|
ध्यान रखें कि निम्न चित्र को स्पष्टता के लिए सरलीकृत किया गया है और उसी विभाजन लेआउट को प्रतिविंबित न करें जिसका आपने Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के दौरान सामना किया है. |
इस स्थिति में पहले से परिभाषित विभाजन पूरे हार्डड्राइव पर नहीं फैला होता है, अप्रदत्त स्थान को छोड़ते हुए, जो कि किसी परिभाषित विभाजन का हिस्सा नहीं है. चित्र D-8 प्रदर्शित करता है कि यह कैसा दिखता.
चित्र D-8 में, 1 एक अपरिभाषित विभाजन को अप्रदत्त स्थान के रूप में दिखाता है और 2 प्रदत्त स्थान के साथ एक परिभाषित विभाजन को दिखाता है.
अगर आप इसके बारे में सोचते हैं, एक अप्रयुक्त हार्ड डिस्क भी इस श्रेणी में आती है. एकमात्र अंतर है कि सभी स्थान किसी परिभाषित विभाजन का हिस्सा नहीं है.
किसी स्थिति में आप अप्रयुक्त स्थान से आवश्यक विभाजन बना सकते हैं. दुर्भाग्य से यह मामला हालांकि बहुत सामान्य है, लेकिन बहुधा नहीं होता (जबतक कि आपने Red Hat Enterprise Linux के लिए एक नया डिस्क नहीं खरीदा है). ज्यादातर पूर्व अधिष्ठापित ऑपरेटिंग सिस्टम को डिस्क चालन पर उपलब्ध सभी स्थान ग्रहण करने के लिए विन्यस्त किया जाता है (इसे देखें खंड D.1.4.3).
आगे, हम एक ज्यादा सामान्य स्थिति की चर्चा करेंगे.
इस स्थिति में, हो सकता है कि आपके पास एक या ज्यादा विभाजन हो जिसे आप अब प्रयोग करना न चाहें. संभव है कि आपने अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पहले कोशिश की हो, और इसे आप जो विभाजन दे रहे हैं वह लगता है कि कभी प्रयोग नहीं हो सकता है. चित्र D-9 एक ऐसी स्थिति को दर्शाता है.
चित्र D-9 में 1 एक अप्रयुक्त विभाजन को दिखाता है और 2 एक अप्रयुक्त विभाजन को Linux के लिए पुनः दिए जाने को दर्शाता है.
अगर आप स्वयं को इस स्थिति में पाते हैं, आप अप्रयुक्त विभाजन को दिए गए स्थान का प्रयोग कर सकते हैं. आप पहले विभाजन को जरूर मिटाएं और उचित Linux विभाजन को इस स्थान पर बनाएं. आप अप्रयुक्त विभाजन को मिटा सकते हैं और अधिष्ठापन प्रक्रिया के दौरान नए विभाजन बना सकते हैं.
यह सबसे सामान्य स्थिति है. दुर्भाग्य से इसे संभालना सबसे कठिन है. मुख्य समस्या है कि हालांकि आपके पास काफी मुक्त स्थान है, मौजूदा रूप से यह एक विभाजन को दिया हुआ है जो वास्तव में पहले से उपयोग में है. अगर आपने पूर्व अधिष्ठापित सॉफ्टवेयर के साथ कंप्यूटर खरीदा है, हार्ड डिस्क में ज्यादा संभावना एक विशाल विभाजन रहने की है, जो ऑपरेटिंग सिस्टम और आंकड़ों को रखता है.
अपने सिस्टम में एक नया हार्ड ड्राइव जोड़ने के अलावे आपके पास दो विकल्प हैं:
मौलिक रूप से आप एकल बड़ा विभाजन विलोपित कीजिए और कई छोटे को बनायें. जैसा आप सोच सकते हैं कोई आंकड़ा जो मौलिक विभाजन में है नष्ट हो चुका है. इसका मतलब है कि पूर्ण बैकअप बनाना जरूरी है. आपके लाभ के लिए, आप दो बैकअप बनाएं, परीक्षण का प्रयोग करें (अगर आपके बैकअप सॉफ्टवेयर में उपलब्ध है), और विभाजन को मिटाने के पहले अपने बैकअप से आंकड़ों को पढ़ने की कोशिश करें.
![]() | सावधानी |
|---|---|
अगर उस विभाजन पर किसी तरह का ऑपरेटिंग सिस्टम अधिष्ठापित था, तो इसे पुनः अधिष्ठापित करने की जरूरत हो सकती है. इसकी जानकारी रखें कि पूर्व अधिष्ठापित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ बेचा गया कंप्यूटर मौलिक ऑपरेटिंग सिस्टम को पुनः अधिष्ठापित करने के लिए CD-ROM मीडिया को शामिल नहीं भी कर सकता है. अगर यह आपके सिस्टम पर लागू होता है तो इसे नोटिस करने का सबसे अच्छा समय आपके द्वारा मौलिक विभाजन और इसके ऑपरेटिंग सिस्टम के अधिष्ठापन को नष्ट करने के पहले का है. |
अपने मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम पर छोटा विभाजन बनाने के बाद आप किसी सॉफ्टवेयर को पुनः अधिष्ठापित, अपने आंकड़ों को पुनर्भंडारित, और अपने Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन को शुरू कर सकते हैं. चित्र D-10 दिखाता है कि यह संपन्न हो चुका है.
चित्र D-10 में, 1 पहले को दर्शाता है 2 बाद को.
![]() | सावधानी |
|---|---|
जैसा चित्र D-10 दर्शाता है, मौलिक विभाजन में मौजूद कोई आंकड़ा बिना उचित बैकअप के कारण नष्ट हो गया है! |
यहां आप प्रोग्राम चलाते हैं जो असंभव को करके दिखता है: यह वड़े विभाजन को विभाजन में बिना नष्ट हुए किसी फाइल को छोटा करता है. कई लोग इस विधि को विश्वसनीय और बिना किसी शंका का मानते हैं. इस दुष्कर कार्य को करने के लिए आपको कौन सा सॉफ्टवेयर चाहिए. बाजार में कई डिस्क प्रबंधन सॉफ्टवेयर उत्पाद हैं. अपने सिस्टम के लिए सर्वाधिक उपयुक्त को हासिल करने के लिए कुछ शोध करें.
जबकि गैर-विनाशकारी पुनर्विभाजन की प्रक्रिया सीधी-सपाट है, लेकिन इसमें कई चरण शामिल हैं:
मौजूदा आंकड़ों का संकुचन करें और बैकअप लें
मौजूदा विभाजन को फिर आकार दें
नया विभाजन बनाएं
आगे हम प्रत्येक चरण को ज्यादा विस्तार में देखेंगे.
जैसा चित्र D-11 दर्शाता है, पहला चरण अपने मौजूदा विभाजन में आंकड़ों का संकुचन करना है. ऐसा करने के पीछे तर्क आंकड़ों को इस रूप में पुनर्व्यवस्थित करना है, जो विभाजन के "अंत" में उपलब्ध मुक्त स्थान को अधिकतम बनाए.
चित्र D-11 में, 1 पहले को दर्शाता है 2 बाद को.
यह चरण निर्णायक है. बिना इसके आपके आंकडे की अवस्थिति इच्छित अंतर्वस्तु के लिए विभाजन को फिर आकार लेने से रोक सकती है. इसे भी नोट करें कि किसी एक या दूसरे कारण से कुछ आंकड़े़ हटाए नहीं जा सकते हैं. अगर यह स्थिति है (और यह आपके नए विभाजन के आकार को बहुत ज्यादा प्रतिबंधित करती है), तो आप पर अपने डिस्क के विनाशकारी पुनर्विभाजन के लिए दबाव डाला जायेगा.
चित्र D-12 वास्तविक पुनः आकार लेने की प्रक्रिया को दिखाती है. जबकि पुनः आकार किए जाने की संक्रिया का वास्तविक परिणाम प्रयुक्त सॉफ्टवेयर के अनुसार बदलता है, ज्यादातर स्थितियों में मौलिक विभाजन के समान प्रकार के विभाजन में नव मुक्त स्थान को एक संरूपित विभाजन बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है.
चित्र D-12 में, 1 पहले को दर्शाता है 2 बाद को.
यह समझना जरूरी है कि जिस पुनः आकार देनेवाले सॉफ्टवेयर का आप प्रयोग करते हैं वह नव मुक्त स्थान के साथ काम करता है, ताकि आप उचित निर्णय ले सकें. इस स्थिति में हमने बताया है कि नए DOS विभाजन को मिटा देना और उचित Linux विभाजन बनाना सबसे अच्छा रहेगा.
जैसा पूर्ववर्ती चरण में है, नया विभाजन बनाना जरूरी हो भी सकता है और नहीं भी. हालांकि जबतक आपका पुनः आकार देने वाला सॉफ्टवेयर Linux-परिचित नहीं है, यह संभव है कि आप विभाजन को जरूर मिटाएं, जिसे पुनः आकार दिए जाने की प्रक्रिया के दौरान बनाया गया है. चित्र D-13 इसे किया हुआ दर्शाता है.
चित्र D-13 में, 1 पहले को दर्शाता है 2 बाद को.
![]() | नोट |
|---|---|
निम्न सूचना x86-आधारित कंप्यूटर के लिए विशेष रूप से है. |
अपने उपभोक्ता की सुविधा के लिए हम parted उपयोगिता उपलब्ध कराते हैं. यह मुक्त रूप से उपलब्ध प्रोग्राम है, जो विभाजन को पुनः आकार दे सकता है.
अगर आप parted के साथ अपने हार्ड ड्राइव के पुनर्विभाजन की योजना बनाते हैं, यह महत्वपूर्ण है कि आप डिस्क भंडारण से परिचित रहें और आप अपने कंप्यूटर आंकड़ों का बैकअप ले लें. इसे हटाए जाने योग्य मीडिया (जैसे कि टेप, CD-ROM, या डिस्केट) पर कॉपी करें, और आगे बढ़ने के पहले निश्चित करें कि वे पढ़ने योग्य है.
क्या आपने parted का प्रयोग करने का निश्चय किया है, जानें कि parted के चलने के बाद आपके पास दो विभाजन रह जाता है: एक जिसे आपने पुनः आकार दिया है, और दूसरा parted जिसे आपने नव मुक्त स्थान से बनाया है. अगर आपका लक्ष्य उस स्थान को Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन के लिए प्रयोग करना है, तो आपको नव निर्मित विभाजन को मिटाना चाहिए या तो आपके मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर विभाजनकारी उपयोगिता के प्रयोग से या अधिष्ठापन के दौरान विभाजन को जमाने के वक्त.
Linux डिस्क विभाजन में अक्षर और संख्या के संयोजन से रेफर करता है जो शंका उत्पन्न करने वाला हो सकता है, खासकर यदि आप हार्ड डिस्क को "C drive" तरीके के रूप में रेफर करने के अभ्यस्त हैं. DOS/Windows की दुनिया में, विभाजन को निम्न विधि से नाम दिया जाता है:
प्रत्येक विभाजन प्रकार को यह निश्चित करने के लिए जांचना चाहिए कि यह DOS/Windows के द्वारा पढ़ा जा रहा है.
अगर विभाजन प्रकार सुसंगत है इसे "drive letter" अक्षर दिया जाता है. चालन अक्षर "C" से शुरू होकर लेबल किए जाने वाले विभाजन की संख्या के आधार पर आगे के अक्षरों की ओर जाता है.
विभाजन के साथ ही साथ विभाजन पर के फाइल सिस्टम के लिए चालन लेटर का तब प्रयोग किया जा सकता है.
Red Hat Enterprise Linux एक नामकरण योजना का प्रयोग करता है जो कि ज्यादा लचीला है और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा प्रयुक्त उपागम की तुलना में ज्यादा सूचना देता है. /dev/xxyN रूप में फाइल नाम के साथ यह नामकरण योजना फाइल-आधारित है.
विभाजन नामकरण योजना के विश्लेषण की विधि यहां है:
यह उस निर्देशिका का नाम है जिसमें सभी युक्ति फाइल अवस्थित है. चूंकि विभाजन हार्ड डिस्क पर रहता है, और हार्ड डिस्क युक्तियां है, सभी संभावित विभाजनों को दर्शाने वाला विभाजन /dev/ में रहता है.
विभाजन नाम का पहला दो अक्षर युक्ति के प्रकार को दर्शाता है जिसपर विभाजन रहता है, प्रायः या तो hd (IDE डिस्क के लिए) या sd (SCSI डिस्क के लिए).
यह अक्षर दर्शाता है कि विभाजन किस युक्ति पर है. उदाहरण के लिए, /dev/hda (पहला IDE हार्ड डिस्क ) या /dev/sdb (दूसरा SCSI डिस्क).
अंतिम संख्या विभाजन को इंगित करती है. पहले चार (प्राथमिक या विस्तारित) विभाजन का संख्या मान 1 से लेकर 4 तक दिया गया है. तार्किक विभाजन 5 पर शुरू होती है. इसलिए, उदाहरण के लिए, पहले IDE हार्ड डिस्क पर /dev/hda3 तीसरा प्राथमिक या विस्तारित विभाजन है, और /dev/sdb6 दूसरे SCSI हार्ड डिस्क पर दूसरा तार्किक विभाजन है.
![]() | नोट |
|---|---|
DOS/Windows के विपरीत नामकरण परिपाटी का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है, जो विभाजन प्रकार पर आधारित है; DOS/Windows के विपरीत, सभी विभाजन को Red Hat Enterprise Linux के अंतर्गत देखा जा सकता है. इसका मतलब यह नहीं है कि Red Hat Enterprise Linux हर तरह के विभाजन पर आंकड़ों का अभिगम कर सकता है, लेकिन कई स्थितियों में अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के एक विभाजन पर आंकड़ों का अभिगम संभव है. |
इस सूचना को ध्यान में रखें; यह चीजों को समझने में आसान बनाता है जब आप Red Hat Enterprise Linux के जमावट के लिए जरूरी विभाजनों को बनाते हैं.
अगर आपका Red Hat Enterprise Linux विभाजन अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा प्रयुक्त विभाजनों के साथ हार्ड डिस्क को साझा करता है, ज्यादातर समय में आपको कोई समस्या नहीं होगी. हालांकि Linux और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ संयोजन हैं जिसमें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.
एक क्षेत्र है जहां Linux से जुड़े नए लोगों को शंका हो सकती है वह है कि Linux ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा विभाजन का कैसे प्रयोग और अभिगम किया जाता है. DOS/Windows में यह तुलनात्मक आसान है. प्रत्येक विभाजन एक "चालन अक्षर" पाता है. तब आप इसके सहवर्ती विभाजन पर फाइल और निर्देशिका के संदर्भ के लिए सही चालन अक्षर प्रयोग कर सकते हैं.
विभाजन और सामान्य रूप से डिस्क भंडारण से Linux कैसा वर्ताव करता है, यह इससे पूरी तरह से अलग है. मुख्य अंतर है कि फाइल और निर्देशिका के एकल सेट को समर्थन देने के लिए जरूरी भंडारण के हिस्से के रूप में प्रत्येक विभाजन प्रयुक्त होता है. इसे आरोहन के रूप में विदित प्रक्रिया के तहत विभाजन को निर्देशिका के साथ संयुग्मन से किया जाता है. विभाजन का आरोहन इसके भंडारण को उपलब्ध बनाता है जो निर्दिष्ट निर्देशिका पर शुरू होती है (आरोह बिंदु के रूप में जाना जाता है).
उदाहरण के लिए, अगर /dev/hda5 विभाजन /usr/ पर आरोहित है, इसका मतलब है कि /usr/ के अंदर सभी फाइल और निर्देशिका भौतिक रूप से /dev/hda5 पर रहती है. इसलिए /usr/share/doc/FAQ/txt/Linux-FAQ फाइल /dev/hda5 पर भंडारित होगी, जबकि /etc/X11/gdm/Sessions/Gnome फाइल नहीं.
अपने उदाहरण को जारी रखते हुए, यह भी संभव है कि /usr/ के नीचे की एक या ज्यादा निर्देशिका अन्य विभाजनों के लिए आरोह बिंदु हो सकती है. उदाहरण के लिए, एक विभाजन (माना, /dev/hda7) /usr/local/ पर आरोहित हो सकता है, मतलब है कि /usr/local/man/whatis तब /dev/hda7 पर रहेगा बजाए /dev/hda5 के.
इस बिंदु पर, Red Hat Enterprise Linux को अधिष्ठापन करने की प्रक्रिया की तैयारी में आप अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा प्रयुक्त विभाजन के आकार और संख्या को कुछ महत्व दें. Linux समुदाय के अंदर "कितने विभाजन" के प्रश्न ने विवाद को जन्म देना जारी रखा है, और इस विवाद को बिना कोई अंत दिए यह कहना सुरक्षित है कि जितने मुंह उतनी बात की तरह ही कई विभाजन लेआउट है.
इसे ध्यान में रखते हुए हमारी अनुशंसा है कि जबतक अन्यथा करने का कोई कारण नहीं है, आपको कम से कम निम्नलिखित विभाजन बनाना चाहिए: swap, /boot/ (या Itanium सिस्टम के लिए एक /boot/efi/ विभाजन) , Itanium सिस्टम के लिए एक /var/ विभाजन और / (root).
ज्यादा जानकारी के लिए खंड 4.16.4 देखें.
| [1] | हमारे चित्रों के विपरीत वास्तव में ब्लॉक समरूप आकृति के होते हैं. इसे भी ध्यान में रखें कि एक औसत डिस्क चालन में हजारों ब्लॉक रहता है. लेकिन इस चर्चा के लिए कृपया इन छोटे अंतर को नजर अंदाज करें. |