| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम के दौरान एक स्क्रीन प्रकट होगा जो आपसे चालक मीडिया के लिए पूछेगा. चालक मीडिया स्क्रीन प्रायः निम्नलिखित दृश्यों के दौरान देखा जाता है:
अगर आपके लिए संजाल युक्ति से अधिष्ठापन का निष्पादन करना जरूरी है
अगर आपके लिए ब्लॉक युक्ति से अधिष्ठापन का निष्पादन करना जरूरी है
अगर आपके लिए PCMCIA युक्ति से अधिष्ठापन का निष्पादन करना जरूरी है
अगर आप अधिष्ठापन प्रोग्राम को linux dd में प्रवेश कर अधिष्ठापन बूट प्रांप्ट पर (Itanium उपयोक्ताओं को elilo linux ddमें दाखिल होना चाहिए) चलाते हैं.
अगर आप एक कंप्यूटर पर अधिष्ठापन प्रोग्राम चलाते हैं, जिसमें कोई PCI युक्ति नहीं है
चालक मीडिया हार्डवेयर के लिए समर्थन ले सकता है जो अधिष्ठापन प्रोग्राम द्वारा समर्थित हो भी सकता है या नहीं भी. चालक मीडिया चालक डिस्केट या Red Hat द्वारा उत्पन्न विंब शामिल कर सकेगा, यह डिस्केट या CD-ROM भी हो सकती है जिसे आप इंटरनेट से प्राप्त चालक विंबों से बनाते हैं, या यह डिस्केट या CD-ROM हो सकती है जिसे एक हार्डवेयर विक्रेता हार्डवेयर के टुकड़ों के साथ शामिल करता है.
चालक मीडिया का प्रयोग किया जाता है अगर Red Hat Enterprise Linux को अधिष्ठापित करने के लिए आपको एक खास युक्ति के अभिगम की आवश्यकता महसूस होती है. चालक का उपयोग संजाल (NFS) अधिष्ठापन, PCMCIA अथवा ब्लॉक युक्ति, गैर मानक या बहुत नया CD-ROM चालक, SCSI अनुकूलक, और अन्य असामान्य युक्ति के प्रयोग से अधिष्ठापन के लिए हो सकता है.
![]() | नोट |
|---|---|
अगर आपके सिस्टम पर Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन के लिए एक असमर्थित युक्ति की जरूरत नहीं होती है, इस अधिष्ठापन को जारी रखें और एकबार अधिष्ठापन के पूर्ण हो जाने पर हार्डवेयर के नए हिस्से के लिए समर्थन लें. |
चालक विंबों को कई श्रोतों से प्राप्त किया जा सकता है. Red Hat Enterprise Linux के साथ वे शामिल किए जा सकते हैं, या उसे हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर विक्रेता के वेबसाइट से भी प्राप्त किया जा सकता है. अगर आप संदेह करते हैं कि आपके सिस्टम को इनमें से एक चालक की जरूरत है, तो आपको अधिष्ठापन आरंभ करने के पूर्व एक चालक डिस्केट या CD-ROM बनाना चाहिए.
x86-आधारित सिस्टम के उपयोक्ताओं के लिए, Red Hat Enterprise Linux CD #1 में कई चालकों (सामान्य और अप्रचलित दोनों) (SCSI नियंत्रक के लिए images/drvnet.img — संजाल कार्ड चालक और images/drvblock.img — चालक) के साथ चालक विंब को शामिल किए हुए है.
![]() | संकेत |
|---|---|
संजाल फाइल के द्वारा चालक विंब का प्रयोग भी संभव है. linux dd बूट समादेश के प्रयोग के बजाए linux dd=url समादेश का उपयोग करें, url को जहां प्रयोग किए जाने वाले चालक विंब के HTTP, FTP, या NFS पता से विस्थापित किया गया है. |
विशेषीकृत चालक सूचना पाने का दूसरा विकल्प है Red Hat के वेबसाइट पर -
http://www.redhat.com/support/errata/ |
जिस खंड को Bug Fixes कहा गया. यदा-कदा लोकप्रिय हार्डवेयर को Red Hat Enterprise Linux के जारी किए जाने के बाद उपलब्ध कराया जा सकता है, जो अधिष्ठापन प्रोग्राम में पहले से मौजूद चालक या Red Hat Enterprise Linux CD #1 में शामिल चालक विंब के साथ काम नहीं करता है. ऐसी स्थिति में Red Hat वेबसाइट चालक विंब में एक लिंक रख सकता है.
Red Hat Enterprise Linux के प्रयोग से चालक डिस्केट विंब से चालक डिस्केट बनाना:
पहले डिस्केट (या LS-120) चालक में एक खाली व संरूपित डिस्केट (या Itanium सिस्टम उपयोक्ताओं के लिए LS-120 डिस्केट) डालें.
चालक डिस्केट विंब को रखने वाली समान निर्देशिका में, जैसे कि drvnet.img, बतौर रूट dd if=drvnet.img of=/dev/fd0 टंकित करें.
अगर आपके लिए चालक विंब का प्रयोग करना जरूरी है, जैसे कि PCMCIA युक्तियों या NFS अधिष्ठापन के दौरान, अधिष्ठापन प्रोग्राम आपको चालक डालने के लिए प्रांप्ट करता है (डिस्केट, CD-ROM या फाइल नाम के रूप में) जब जरूरत होती है.
हालांकि, कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जहां आप विशेष रूप से अधिष्ठापन प्रोग्राम को अवश्य चालक डिस्केट के अधिभारण के लिए कहें और अधिष्ठापन प्रक्रिया के दौरान प्रयोग करें.
उदाहरण के लिए, चालक डिस्केट को विशेष रूप से अधिभारित करने के लिए जिसे आपने बनाया है, Red Hat Enterprise Linux CD #1 से अधिष्ठापन प्रक्रिया को बूट करें(या आपके द्वारा तैयार किए गए बूट मीडिया से). x86-आधारित सिस्टम के लिए, boot:प्रांप्ट पर, linux ddदाखिल करें अगर आप x86 या x86-64 सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं. अधिष्ठापन प्रोग्राम को बूट करने से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए खंड 4.3.1 देखें. Itanium सिस्टम के लिए, Shell> प्रांप्ट पर, elilo linux dd टंकित करें. अधिष्ठापन प्रोग्राम को बूट करने से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए खंड 4.3.2 देखें.
Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम आपको चालक डिस्केट डालने के लिए कहता है. अधिष्ठापन प्रोग्राम के द्वारा चालक डिस्केट के पढ़ लिए जाने के बाद यह अधिष्ठापन प्रक्रिया में आपके सिस्टम पर खोजे गए हार्ड वेयर के उन चालकों पर भी लागू होता है.