| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
यह परिशिष्ट Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन प्रोग्राम के लिए उपलब्ध अतिरिक्त बूट और कर्नेल विकल्प की चर्चा करता है.
यहां मौजूद किसी भी बूट विकल्प का प्रयोग करने के लिए अधिष्ठापन boot: प्रांप्ट पर सहायता के लिए समादेश टंकित करें.
बूट समय समादेश वितर्क
यह समादेश आपसे उस अधिष्ठापन विधि को चुनने के लिए कहता है जिसे आप Red Hat Enterprise Linux CD-ROM से बूट करने के दौरान प्रयोग करना चाहते हैं.
x86 बूट समादेश Intel 440GX chipset BIOS में प्रायः मिलने वाले दोष के गिर्द कार्य करता है और अधिष्ठापन प्रोग्राम कर्नेल के साथ ही निष्पादित किया जा सकता है.
यह x86 बूट समादेश बदलता है कि कैसे स्थगित सेवा पर नियंत्रण किया जा सकता है (और कुछ लैपटॉप के आवश्यक भी हो सकता है).
यह x86 बूट समादेश APM (उन्नत उर्जा प्रबंधन) को निष्क्रिय करता है. यह उपयोगी है क्योंकि कुछ BIOS के पास बगी उर्जा प्रबंधन होता है और क्रैश करने की ओर अग्रसर होता है.
यह x86 बूट समादेश Red Hat Enterprise Linux को मूलभूत रूप से सिस्टम को बंद करता है. यह SMP सिस्टम के लिए उपयोगी है जो मूलभूत रूप से बंद नहीं किया जा सकता है.
कुछ BIOS x86-आधारित सिस्टम पर मशीन को बंद (पावर ऑफ) करने की कोशिश के दौरान क्रैश कर जाते हैं. यह समादेश विधि में बदलाव करता है कि कैसे यह Windows NT तरीके से Windows 95 तरीके में किया जा सकता है.
यह वितर्क अधिष्ठापन प्रोग्राम को चालक डिस्केट का प्रयोग करने के लिए आपको प्रांप्ट करता है.
यह वितर्क अधिष्ठापन प्रोग्राम को निर्दिष्ट HTTP, FTP, या NFS संजाल पताओं से चालक विंब का प्रयोग करने के लिए आपको प्रांप्ट करने का कारण बनता है.
यह समादेश दूरस्थ डिसप्ले फॉरवार्डिंग की अनुमति देता है. इस समादेश में, IP को उस सिस्टम के IP पता से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए जिसपर आप डिसप्ले को लाना चाहते हैं.
सिस्टम पर जहां आप अपने डिसप्ले को लाना चाहते हैं, आप अवश्य xhost +remotehostname समादेश का निष्पादन करें जहां remotehostname मेजबान का नाम है जिससे आप मौलिक डिसप्ले को चला रहे हैं. xhost +remotehostname समादेश का प्रयोग दूरस्थ डिसप्ले टर्मिनल के अभिगम पर बंधन लगाता है और दूरस्थ अभिगम के लिए निर्दिष्ट प्राधिकार से रहित किसी के द्वारा या किसी सिस्टम को अभिगम की अनुमति नहीं देता है.
यह समादेश dd के समान कार्य संपादित करता है और Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन के दौरान आपको चालक डिस्केट के प्रयोग के लिए प्रांप्ट करता है.
यह समादेश DMA को सभी IDE युक्तियों पर निष्क्रिय करता है और IDE-संबंधित समस्या रहने पर उपयोगी हो सकता है.
यह समादेश आपके /etc/redhat-release फाइल पर कुछ बंधनों को ढ़ीला करता है. अगर आपका /etc/redhat-release फाइल निर्धारित मूलभूत स्वरूप से बदल गया है, आपका Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन Red Hat Enterprise Linux 4 में उन्नत करने की कोशिश में शायद नहीं मिले. इस विकल्प का प्रयोग करें अगर आपका मौजूदा Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन मिल नहीं पाता है.
यह समादेश आपको अधिष्ठापन श्रोत (अगर एक ISO-आधृत विधि है) के प्रतिबद्धता की जांच का विकल्प देता है. यह समादेश CD, DVD, हार्ड ड्राइव ISO, और NFS ISO अधिष्ठापन विधियों के साथ काम करता है. अधिष्ठापन के पूर्व यह जांच कि ISO विंब अविकल है आपको उन समस्याओं से बचाता है जो अधिष्ठापन के दौरान प्रायः सामने आता है.
यह समादेश आपको मशीन के लिए कर्नेल द्वारा खोजी गई स्मृति की मात्रा को अस्वीकृत करने की छूट देता है. यह कुछ पुराने सिस्टम के लिए आवश्यक हो सकता है जहां सिर्फ 16 MB खोजा गया है और कुछ मशीन के लिए जहां वीडियो कार्ड वीडियो स्मृति को मुख्य स्मृति के साथ साझा करता है. इस समादेश के निष्पादन के दौरान xxx को मेगाबाइट में स्मृति की मात्रा से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए.
यह समादेश बिल्टइन कर्नेल डेडलॉक डिटेक्टर को सक्रिय करता है. यह समादेश कड़े कर्नेल लाकअप्स को दोषरहित करने में प्रयोग किया जा सकता है. आवधिक NMI के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किए जाने के बाद कर्नेल निरीक्षण कर सकता है कि CPU लाक्ड अप है और जरूरत होने पर दोषमार्जन संदेश का प्रिंट आउट दे सकता है.
यह x86 बूट समादेश कर्नेल को APIC चिप का प्रयोग नहीं करने के लिए कहता है. यह खराब APIC (जैसे कि Abit BP6) या बगी BIOS के साथ कुछ मदरबोर्ड के लिए सहायक हो सकता है. NVIDIA nForce3 चिपसेट पर आधारित सिस्टम (जैसे कि ASUS SK8N) बूट समय पर IDE खोज के दौरान हैंग होता है, या अन्य व्यवधान-डिलेवरी मुद्दों को प्रदर्शित करता है.
यह x86 बूट समादेश हाइपरथ्रेडिंग को निष्क्रिय बनाता है.
यह समादेश फ्रेम बफर समर्थन को निष्क्रिय करता है और अधिष्ठापन प्रोग्राम को पाठ मोड में चलने की अनुमति देता है. यह समादेश कुछ स्क्रीन रीडिंग हार्डवेयर के अभिगम लिए आवश्यक हो सकता है.
यह x86 बूट समादेश CPU पर स्व-उपचार जांच को निष्क्रिय करता है. कर्नेल CPU पर स्व-उपचार जांच को मूलभूत रूप से सक्रिय करता है (मशीन चेक एक्सेप्सन कहा जाता है). पूर्ववर्ती Compaq Pentium सिस्टम को इस विकल्प की जरूरत पड़ सकती थी क्योंकि वे प्रोसेसर त्रुटि जांच को सही रूप में समर्थन नहीं करते हैं. कुछ अन्य लैपटॉप खासकर वे जो Radeon IGP चिपसेट प्रयोग करते हैं, को भी इस विकल्प की जरूरत पड़ सकती है.
यह समादेश अधिष्ठापन प्रोग्राम के दूसरे चरण में कुंजीपटल और माउस सूचना के प्रेषण को निष्क्रिय करता है. यह अधिष्ठापन प्रोग्राम के दूसरे चरण के दौरान कुंजीपटल और माउस विन्यास स्क्रीन की जांच के लिए भी प्रयुक्त किया जा सकता है जब यह संजाल अधिष्ठापन करता है.
यह समादेश सिस्टम में किसी PCMCIA नियंत्रक को अनदेखा करता है.
यह समादेश हार्डवेयर जांच को निष्क्रिय करता है और हार्डवेयर सूचना के लिए उपयोक्ता को इशारा करता है.
यह समादेश अधिष्ठापन के दौरान वर्चुअल कंसोल 2 पर शैल अभिगम को निष्क्रिय करता है.
यह समादेश अधिष्ठापन के दौरान USB के अधिभारण को निष्क्रिय करता है. इस प्रक्रिया में अगर अधिष्ठापन प्रोग्राम शुरू में हीं हैंग करने की ओर अग्रसर होता है, तो यह समादेश लाभकारी हो सकता है.
यह समादेश अधिष्ठापन के अधिभारक में usbstorage मोड्यूल के अधिभारण को निष्क्रिय करता है. यह SCSI सिस्टम पर युक्ति क्रम में सहायता कर सकता है.
Red Hat Enterprise Linux AMD64 आर्किटेक्चर पर NUMA (Non-Uniform Memory Access; विसमांग स्मृति अभिगम) को समर्थन देता है. जबकि सभी CPU सभी स्मृति को बिना NUMA समर्थन के अभिगम कर सकता है, अद्यतनीकृत कर्नेल में मौजूद NUMA समर्थन CPU के पक्ष में स्मृति संभाजन का कारण बनता है जिसपर वे यथासंभव उत्पन्न होते हैं जिससे अंतर-CPU स्मृति यातायात न्यूनतम होता है. यह कुछ खास अनुप्रयोगों में महत्वपूर्ण निष्पादन बढ़त उपलब्ध कराता है. मौलिक गैर-NUMA व्यवहार में लौटने के लिए बूट विकल्प निर्दिष्ट करें.
यह x86, AMD64, और Intel® EM64T बूट समादेश कर्नेल के मशीन को रिबूट करने के तरीके को बदलता है. सिस्टम को बंद करने के दौरान अगर कर्नेल हैंग का अनुभव होता है, तो यह समादेश सिस्टम को सफलतापूर्वक रिबूट करने का कारण हो सकता है.
यह समादेश बचाव मोड को चलाता है. बचाव मोड के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड देखें.
यह अधिष्ठापन प्रोग्राम को कहता है कि किस वीडियो मोड को चालू करना है. यह किसी भी मानक रिजोल्यूशन को स्वीकार करता है, जैसे कि 640x480, 800x600, 1024x768 और इसी तरह.
यह समादेश श्रृंखला कंसोल समर्थन को चालू कर देता है.
यह x86 बूट समादेश मॉनीटर जांच ddc को त्यागता है जो कुछ सिस्टम पर समस्या उत्पन्न करता है.
यह समादेश आलेखीय अधिष्ठापन प्रोग्राम को निष्क्रिय बनाता है और अधिष्ठापन प्रोग्राम को पाठ मोड में चलने पर विवश करता है.
यह समादेश आपको अद्यतनीकरण (बग फिक्सेस) को समाहित किए हुए फ्लॉफी डिस्केट को दाखिल करने का इशारा करता है. अगर आप संजाल अधिष्ठापन कर रहे हैं और अद्यतनीकृत विंब अंतर्वस्तु को सर्वर पर RHupdates/ में पहले से रखा है तो इसकी जरूरत नहीं है.
यह समादेश आपको VNC सर्वर से अधिष्ठापन की अनुमति देता है.
यह समादेश VNC सर्वर से जोड़ने के लिए शब्दकूट निश्चित करता है.