| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 1. आरंभ करने के लिए चरण | आगे |
![]() | नोट |
|---|---|
DASD अधिष्ठापन सिर्फ ext2 या ext3 फाइल सिस्टम से काम करता है.अगर आपके पास ext2 या ext3 के अतिरिक्त फाइल सिस्टम है, आप DASD अधिष्ठापन कर नहीं पायेंगे. |
हार्ड ड्राइव अधिष्ठापन के लिए अपने सिस्टम को तैयार करने के लिए, आप अपने सिस्टम को निम्नलिखित तरीके से सेट करें:
CD-ROMs के सेट का प्रयोग — प्रत्येक अधिष्ठापन CD-ROM से CD-ROM ISO विंब फाइल बनाएं. प्रत्येक CD-ROM के लिए, Linux सिस्टम पर निम्न समादेश चलाएं:
dd if=/dev/cdrom of=/tmp/file-name.iso |
यह समादेश एक त्रुटि संदेश देगा जब CD-ROM के अंत में आंकड़ा पहुंच जाता है जिसे अनदेखा किया जा सकता है. बनाये गये ISO विंब को सही DASD में कॉपी किए जाने के बाद अधिष्ठापन के लिए प्रयोग किया जा सकता है.
ISO विंब का प्रयोग — इन विंबों को अधिष्ठापित किए जाने वाले सिस्टम में स्थानान्तरित करें (या सही DASD में) .
यह जांच करना कि आपके द्वारा अधिष्ठापन के प्रयास के पूर्व ISO विंब अविकल है, समस्याओं से बचने में मदद करेगा. यह जांच करने के लिए कि अधिष्ठापन के प्रयास के पूर्व ISO विंब अविकल है, md5sum प्रोग्राम (कई md5sum प्रोग्राम विविध ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध हैं) का प्रयोग करें. एक md5sum प्रोग्राम को ISO विंब की तरह समान Linux मशीन पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए.
नए VM या LPAR में सही DASDs को जाने लायक बनाएं और तब अधिष्ठापन के लिए आगे बढ़ें.
इसके अलावे, अगर RedHat/base/updates.img नामक एक फाइल निर्देशिका में है जिसमें से आप अधिष्ठापित करते हैं, यह अधिष्ठापन प्रोग्राम अद्यतन के लिए प्रयुक्त होता है. anaconda RPM संकुल में install-methods.txt फाइल को Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के विविध तरीके के साथ ही साथ अधिष्ठापन प्रोग्राम अद्यतन के लिए आवेदन करने की विधि को जानने के लिए देखें.