| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 2. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
जबकि आपने अपने अधिष्ठापन के लिए ज्यादातर पसंद तय कर लिया है, आप मूलभूत संकुल चयन या अपने सिस्टम के लिए संकुल को मनपसंद बनाने को सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं.
संकुल अधिष्ठापन मूलभूत स्क्रीन सामने आता है जो आपके Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के मूलभूत संकुल समुच्चय का विवरण देता है. आपके द्वारा अधिष्ठापित Red Hat Enterprise Linux के संस्करणों के अनुसार स्क्रीन अलग-अलग हो सकता है.
अगर आप मौजूदा संकुल सूची को चुनना चाहते हैं, छोड़कर खंड 2.20 के लिए आगे बढ़ें.
अपने संकुल समुच्चय को आगे मनपसंद बनाने के लिए, स्क्रीन पर अधिष्ठापित किए जाने वाले संकुलों को पसंदीदा बनाना विकल्प चुनें. आगे पर क्लिक कर आप संकुल समूह चयन स्क्रीन पर पहुंचते हैं.
आप संकुल समूहों को चुन सकते हैं जो प्रकार्य (उदाहरण के लिए, X विंडो सिस्टम और संपादक), व्यक्तिगत संकुलों , या इन दो के संयोजन के काम करने के अनुसार समूहीकृत करता है.
![]() | नोट |
|---|---|
zSeries सिस्टम का उपयोक्ता जो 31-bit अनुप्रयोग को विकसित करना और चलाना चाहते हैं, को अपने सिस्टम के लिए आर्किटेक्चर विशिष्ट समर्थन के अधिष्ठापन के लिए Compatibility Arch Support और Compatibility Arch Development Support संकुल के चयन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. |
घटक चयन के लिए, इसके साथ के जांच पेटी पर क्लिक करें (चित्र 2-16 को देखें) .
प्रत्येक घटक को चुनें जिसे आप अधिष्ठापित करना चाहते हैं. सभी (घटक सूची के अंत में) का चयन Red Hat Enterprise Linux के साथ दिए गए सभी संकुलों को अधिष्ठापित कर लेता है.
जब संकुल चुन लिया जाता है, तो यह देखने के लिए विवरण पर क्लिक करें कि किन संकुलों को मूलभूत रूप से अधिष्ठापित किया गया है और उस समूह में किन वैकल्पिक संकुलों को जोड़ना या हटाना है.