| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 2. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
स्वचालित विभाजन इस संबंध में आपको कुछ नियंत्रण देता है कि आपके सिस्टम से कौन-सा आंकडा हटाया (अगर कोई है) गया है. आपके विकल्प हैं:
इस सिस्टम के सभी Linux विभाजनों को हटाएं — सिर्फ Linux विभाजन (पिछले Linux अधिष्ठापन से उत्पन्न विभाजन) को हटाने के लिए इस विकल्प को चुनें. यह दूसरे विभाजनों को नहीं हटाता है, जो आपके यंत्र चालन(नों) में मौजूद हो सकता है .
इस सिस्टम से सभी विभाजनों को हटाएं — सभी विभाजनों को अपने यंत्र चालन(नों) से हटाने के लिए इस विकल्प को चुनें (इसमें दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा उत्पन्न विभाजन भी शामिल हैं ).
![]() | सावधानी |
|---|---|
अगर आप इस विकल्प को चुनते हैं, तो अधिष्ठापन प्रोग्राम के द्वारा चयनित हार्ड ड्राइव(वों) से सारे आंकडें खत्म हो जाते हैं. इस विकल्प को मत चुनिए अगर आप जानते हैं कि आप इस हार्ड ड्राइव(वों) को बनाए रखना चाहते हैं, जहां आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापित कर रहे हैं. |
सभी विभाजनों को रखें और मौजूद मुक्त स्थान का उपयोग करें — अपने मौजूदा आंकडों और विभाजनों को बनाए रखने के लिए इस विकल्प को यह मानते हुए चुनें कि आपके हार्ड ड्राइव(वों) में आपके पास काफी मुक्त स्थान है.
अपने माउस का उपयोग करते हुए उस हार्ड ड्राइव(वों) को चुनें जिसपर आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापित करना चाहते हैं. अगर आपके पास दो या ज्यादा हार्ड ड्राइव है, तो आप चुन सकते हैं कि किस हार्ड ड्राइव(वों) में इस अधिष्ठापन को रहना चाहिए. चयन नहीं किए गए हार्ड ड्राइवों और उनपर मौजूद किसी आंकडे को नहीं छुआ गया है.
![]() | नोट |
|---|---|
अपने सिस्टम पर मौजूद किसी आंकडों का बैक अप लेना हमेशा एक उत्तम विचार है. उदाहरण के लिए, अगर आप एक दोहरा बूट सिस्टम निर्मित या उन्नत कर रहे हैं, आपको प्रत्येक आंकडों का बैक अप रखना चाहिए जिसे आप हार्ड ड्राइव(वों) में रखना चाहते हैं. गलतियां होती रहती हैं और इस वजह से आपके सारे आंकडें नष्ट हो सकते हैं. |
स्वचालित विभाजन से उत्पन्न विभाजनों की समीक्षा और किसी आवश्यक परिवर्तन के लिए, समीक्षा विकल्प चुनिए. समीक्षा के चयन और आगे को आगे बढाने के लिए क्लिक करने के बाद, डिस्क ड्र्यूडमें आपके लिए तैयार किया गया विभाजन प्रकट होता है. आप इन विभाजनों का रूपांतरण कर सकते हैं, अगर वे आपकी जरूरतों पर खरे नहीं उतरते हैं.
आगे पर क्लिक करें यदि आपने अपने चुनावों को आगे ले जाने के लिए तैयार किया है.