| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 2. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
बधाई! आपका Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन अब पूर्ण हो गया!
अधिष्ठापन प्रोग्राम आपके सिस्टम को पुनः बूट करने के लिए प्रांप्ट करता है.
जब अधिष्ठापन समाप्त हो जाता है, आपको अवश्य DASD(s) से IPL (boot) करना चाहिए जहां Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापित किया जा रहा है. उदाहरण के लिए, 3270 कंसोल पर आप यह समादेश निर्गत कर सकते हैं #cp i 200.
![]() | नोट |
|---|---|
यह मानते हुए कि 3270 कंसोल से आप विसंबंधित होने वाले हैं, #cp logout या #cp log के बदले #cp disc का प्रयोग करें. यह Red Hat Enterprise Linux को 3270 कंसोल से नहीं जुड़े होने की स्थिति में S/390 का चलना जारी रखता है. |
अधिष्ठापित Red Hat Enterprise Linux OS पर IPLing के बाद आप सिस्टम पर telnet या ssh के मार्फत भी लॉग आन कर सकते हैं. याद रखें कि आप सिर्फ एक ही स्थान पर रूट के रूप में लॉग कर सकते हैं या 3270 से या /etc/securetty में सूचीबद्ध अन्य युक्तियों के रुप में. अगर आप दूरस्थ सिस्टम से रूट के रूप में लॉग करना चाहते हैं, तो ssh प्रयोग करें.
रन लेबल 5 (आलेखीय रन लेबल) में आप अपने सिस्टम Red Hat Enterprise Linux को जब पहली बार आरंभ करते हैं, तो व्यवस्था प्रतिनिधि प्रस्तुत किया जाता है जो आपको Red Hat Enterprise Linux विन्यास के मार्फत दिशा निर्देश देता है. इस उपकरण के प्रयोग से आप अपने सिस्टम का समय और तिथि तय कर सकते हैं, सॉफ्टवेयर अधिष्ठापित कर सकते हैं, Red Hat संजाल के साथ अपने मशीन का पंजीयन कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं. व्यवस्था प्रतिनिधि आरंभ में आपको अपने वातावरण को विन्यस्त करने की अनुमति देता है, ताकि अपने Red Hat Enterprise Linux सिस्टम के प्रयोग से आप शीघ्रता से आरंभ कर सकें.
व्यवस्था प्रतिनिधि के प्रयोग पर ज्यादा सूचना के लिए Getting Started शीर्षक अध्याय Red Hat Enterprise Linux Step By Step Guide में देखें.
अपने Red Hat Enterprise Linux के पंजीयन पर सूचनार्थ खंड 2.23 को देखें.