| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
अधिष्ठापन प्रक्रिया IBM S/390 और IBM eServer zSeries प्लेटफार्म के साथ एक मौलिक निकटता मानकर चलती है. इस प्लेटफार्म पर अतिरिक्त जानकारी के लिए, ऑनलाइन उपलब्ध IBM Redbooks को यहां देखें:
http://www.redbooks.ibm.com/ |
मैनुअल मानती है कि आप संबंधित Redbooks से परिचित हैं और IBM S/390 और IBM eServer zSeries सिस्टम पर तार्किक विभाजन (LPARs) और आभासी मशीन (VMs) का सेट अप कर सकते हैं
![]() | नोट |
|---|---|
सबसे ज्यादा समसामयिक IBM संसाधनों के लिए, http://www.ibm.com/eserver/zseries/ पर जाएं |
Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन के पहले, आप निम्न चरणों का पालन जरूर करें:
उपयुक्त डिस्क स्थान उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त DASD[1] या SCSI[2] विभाजन प्रदान करें (उदाहरण के लिए, 2 GB सर्वर अधिष्ठापन के लिए पर्याप्त है जबकि सभी संकुल के लिए 5 GB की न्यूनतम जरूरत है).
Linux आभासी मशीन के लिए न्यूनतम 256 MB RAM (512 MB के लिए जोरदार अनुशंसा की जाती है) अधिग्रहीत करें.
निश्चित करें कि आपको स्वैप स्थान की जरूरत है और है तो कितनी. जबकि z/VM में पर्याप्त स्मृति देना और z/VM को आवश्यक स्वैपिंग करने देना संभव है (और अनुशंसा की जाती है), कुछ स्थितियां है जहां अधिग्रहीत RAM की मात्रा की भविष्यवाणी संभव नहीं है.
निश्चित करें कि कैसा वातावरण चाहिए जिसमें Red Hat Enterprise Linux ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाया जाना है ( एक या ज्यादा आभासी मशीन पर एक LPAR पर या एक अतिथि ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में).
अंततः, खंड 3.3 से लेकर 3.8 तक और IBM Linux for S/390 Redbook के अध्याय 5 और 6 की समीक्षा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विभिन्न विन्यास और S/390 प्लेटफार्म पर उपलब्ध अधिष्ठापन मामले के साथ ही साथ एक आरंभिक LPAR के सेट अप या Linux आभासी मशीन (z/VM) का विश्लेषण करता है.
संजाल विन्यास पहले जरूर निर्धारित कर ली जानी चाहिए. S/390 के लिए Red Hat Enterprise Linux CTC (channel-to-channel), IUCV (inter-user communication vehicle), LCS (LAN channel station), और QDIO-सक्रिय (Queued Direct I/O) युक्तियों के साथ बहुतेरे संजाल युक्तियों का समर्थन करता है.
इस अधिष्ठापन के उद्देश्य के लिए, यह अनुशंसा है कि डिस्क स्थान (जैसे कि 2 GB DASD, direct access storage device, विभाजन या समान zSeries SCSI LUNs) का कम से कम 4 GB अधिष्ठापन प्रक्रिया के लिए दिया जाना चाहिए. अधिष्ठापन प्रक्रिया के पहले सभी DASD डिस्क संभाजन को समाप्त कर लेना चाहिए. अधिष्ठापन के बाद, ज्यादा DASD या SCSI (सिर्फ zSeries के लिए) डिस्क विभाजन जरूरत के अनुसार जोड़ा या मिटाया जा सकता है.
| [1] | Direct Access Storage Devices (या DASDs) हार्ड डिस्क हैं, जो अधिकतम तीन (3) विभाजन प्रति DASD के लिए अनुमति देता है. उदाहरण के लिए, dasda के पासdasda[123]है. |
| [2] | फाइवर पर zFCP चालक और एक प्रतिबद्ध स्विच के प्रयोग से SCSI LUNs प्रस्तुत की जा सकती है. |