परिशिष्ट B. नमूना पैरामीटर फाइल

IBM S/390(R) और IBM eServer zSeries(R) आर्किटेक्चर एक विशेष पैरामीटर फाइल का प्रयोग अधिष्ठापन प्रोग्राम (anaconda) के शुरू होने के पहले संजाल सेट अप करने के लिए करता है. यह खंड पैरामीटर फाइल की अंतर्वस्तु का वर्णन करता है.

पैरामीटर फाइल के पास कुल 32 पैरामीटर की सीमा है. पैरामीटर फाइलों की सीमाओं को समाहित करने के लिए CMS DASD पर आरंभिक संजाल व्यवस्था विन्यस्त करने और DASD जरूरतों के लिए एक नया विन्यास फाइल का प्रयोग करना चाहिए. .parm फाइल को वास्तविक कर्नेल पैरामीटरों को शामिल करना चाहिए जैसे कि root=/dev/ram0 ro ip=off ramdisk_size=40000 और एकल पैरामीटर जो चरों के साथ चिह्नित नहीं है, जैसे कि vnc. दो नए पैरामीटर, जो नए विन्यास पर अधिष्ठापन प्रोग्राम को इंगित करते हैं, को .parm फाइल में जोड़ने की जरूरत है. वे CMSDASD और CMSCONF हैं.

CMSDASD=<cmsdasd_address>

जहां <cmsdasd_address> CMS DASD युक्ति के युक्ति ID को दर्शाती है जिसमें विन्यास फाइल शामिल है. यह प्रायः CMS उपयोक्ता का 'A' डिस्क है. यह विकल्प सिर्फ उन्हीं उपयोक्ताओं के लिए लागू है जिसके पास CMS संरूपित डिस्क (z/VM) उपलब्ध है.

उदाहरण के लिए: CMSDASD=191

CMSCONFFILE=<configuration_file>

जहां <configuration_file> विन्यास फाइल के नाम को दर्शाती है. यह मान छोटे अक्षरों में निर्दिष्ट होना चाहिए. यह एक Linux सिस्टम फाइल नाम प्रारूप में निर्दिष्ट है. REDHAT CONF CMS फाइल redhat.conf के रूप में निर्दिष्ट है. यह विकल्प सिर्फ उन उपयोक्ताओं के लिए लागू है, जिसके पास एक CMS संरूपित डिस्क (z/VM) उपलब्ध है.

उदाहरण के लिए: CMSCONFFILE=redhat.conf

DASD=<dasd-list>

जहां <dasd-list> Red Hat Enterprise Linux के द्वारा प्रयुक्त DASD युक्तियों की सूची को दर्शाती है.

हालांकि DASDs के लिए स्वतः जांच किया जा चुका है अगर यह पैरामीटर मिटाया गया है, DASD= पैरामीटर को शामिल करने की उच्च अनुशंसा की जाती है क्योंकि युक्ति संख्या (और इसलिए युक्ति नाम) परिवर्तनशील हो सकता है जब एक नये Red Hat Enterprise Linux अतिथि में DASD जोड़ा गया है. यह परिणामतः एक अप्रयोज्य सिस्टम के रूप में आता है.

उदाहरण के लिए: DASD=0.0.0100,0.0201-0.0.0204

संजाल की जमावट के लिए निम्न पैरामीटर आवश्यक है:

SUBCHANNELS=

विभिन्न संजाल अंतरफलक के लिए आवश्यक युक्ति बस IDs उपलब्ध करता है.

qeth: SUBCHANNELS="<read_device_bus_id>,<write_device_bus_id>,
<data_device_bus_id>"
lcs: SUBCHANNELS="<read_device_bus_id>,<write_device_bus_id>"
ctc: SUBCHANNELS="<read_device_bus_id>,<write_device_bus_id>"

Due to the length of the qeth command line, it has been broken 
into two lines.  

उदाहरण के लिए (एक नमूना qeth SUBCHANNEL कथन):

SUBCHANNELS=0.0.0600,0.0.0601,0.0.0602

निर्दिष्ट CTC प्रोटोकॉल पर दबाव डालने के लिए, अतिरिक्त पैरामीटर जोड़ा जा सकता है. उदाहरण के लिए:

 
CTCPROT=<n>

जहां <n> इनमें से एक है:

  • सुसंगतता मोड के लिए 0 (S/390 और zSeries ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावे गैर Linux संबंधियों के साथ प्रयुक्त)

  • विस्तारित मोड के लिए 1

  • CTC-आधारित tty के लिए 2 (Linux-से-Linux संबंधन के लिए सिर्फ समर्थित)

  • S/390 और zSeries ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सुसंगतता मोड के लिए 3

PEERID=<userid>

जहां <userid> अतिथि मशीन के ID को दर्शाती है जिससे आप जुड़ना चाहते हैं. नोट करें कि ID निश्चित रूप से बड़े अक्षरों में लिखा होना चाहिए. उदाहरण के लिए, z/VM TCP/IP सेवा मशीन में एक IUCV संबंधन को ऐसे लिखा जायेगा:

PEERID=TCPIP

निम्न पैरामीटर वैकल्पिक हैं:

HOSTNAME=<string>

जहां <string> नव अधिष्ठापित Linux अतिथि का मेजबाननाम है.

NETTYPE=<type>

जहां <type> को निम्न में से एक जरूर होना चाहिए: ctc, iucv, qeth या lcs.

IPADDR=<IP>

जहां <IP> नए Linux अतिथि का IP पता है.

NETWORK=<network>

जहां <network> आपके संजाल का पता है.

NETMASK=<netmask>

जहां <netmask> नेटमास्क है.

BROADCAST=<broadcast>

जहां <broadcast> प्रसारण पता है.

GATEWAY=<gw>

जहां <gw> या तो आपके eth युक्ति के लिए gateway-IP है या ctc/escon/iucv बिंदुशः पार्टनर का IP पता है.

MTU=<mtu>

जहां <mtu> इस संबंधन के लिए अधिकतम प्रेषण इकाई (MTU) है..

DNS=<server1>:<server2>:...:<serverN>

जहां <server1>:<server2>:...:<serverN> कॉलन से पृथक DNS सर्वर की एक सूची है. उदाहरण के लिए:

DNS=10.0.0.1:10.0.0.2
SEARCHDNS=<domain1>:<domain2>:...:<domainN>

जहां <domain1>:<domain2>:...:<domainN> कॉलन से पृथक खोज डोमेन की एक सूची है . उदाहरण के लिए:

SEARCHDNS=example.com:example.org
PORTNAME=<osa_portname> | <lcs_portnumber>

यह चर qdio मोड या गैर-qdio मोड में OSA युक्तियों की संक्रिया का समर्थन करती है.

qdio मोड का प्रयोग करने के दौरान: <qeth_portname> OSA युक्ति पर निर्दिष्ट पोर्टनाम है जब qeth मोड में संक्रिया करता है. बिना APARs VM63308 और PQ73878 के PORTNAME z/VM 4.3 या उससे पूर्ववर्ती के लिए जरूरी है.

गैर-qdio मोड का प्रयोग करने के दौरान: <lcs_portnumber> का प्रयोग 0 से लेकर 15 तक के एक पूर्णांक के रूप में सापेक्षिक पोर्ट संख्या को भेजने में होता है.

FCP_* (FCP_1, FCP_2, ...)

इन चरों को FCP युक्तियों के साथ FCP जमावट को पूर्वविन्यस्त करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है (ये अधिष्ठापन के दौरान बदल भी सकते हैं).

उचित पैरामीटर फाइल के संरूपण के लिए निम्न नमूनों को एक गाइड के रूप में प्रयोग करें.

न्यूनतम रूप से आवश्यक पैरामीटर के साथ नमूना फाइल:

root=/dev/ram0 DASD=200

नोटनोट
 

Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम उपयोक्ता को पैरामीटर फाइल में नहीं वर्णित किसी जरूरी पैरामीटर के लिए प्रांप्ट करता है.

CTC संजाल युक्ति को विन्यस्त करता नमूना फाइल:

redhat.parm फाइल का उदाहरण:

root=/dev/ram0 ro ip=off ramdisk_size=40000
CMSDASD=191 CMSCONFFILE=redhat.conf
vnc

redhat.conf फाइल (जो CMSCONFFILE के द्वारा redhat.parm में निर्देश की गई है) का उदाहरण

DASD=200
HOSTNAME=client.z900.example.com
NETTYPE=ctc
IPADDR=192.168.0.10
SUBCHANNELS=0.0.0150,0.0.0151
NETWORK=192.168.0.0
NETMASK=255.255.255.0
SEARCHDNS=example.com:dns.example.com:z900.example.com
BROADCAST=192.168.0.255
GATEWAY=192.168.0.1
DNS=192.168.0.254
MTU=1492 
CTCPROT=0