परिशिष्ट F. S/390 और zSeries उपयोक्ताओं के लिए अतिरिक्त सूचना

F.1. sysfs फाइल सिस्टम

Linux 2.6 कर्नेल sysfs फाइल सिस्टम से परिचय कराता है. sysfs फाइल सिस्टम को proc, devfs, और devpty फाइल सिस्टम के संघ के रूप में वर्णित किया जाता है. sysfs फाइल सिस्टम संलग्न युक्तियों और बसों को, जो फाइल सिस्टम पदक्रम में सिस्टम से संलग्न है, बहुगुणित करता है जिसे यूजरस्पेस से अभिगम किया जा सकता है. यह युक्ति और चालक विशिष्ट विकल्पों को संभालने के लिए बनाया गया है जो पहले /proc/ में रहा करता था, और गत्यात्मक युक्ति योग को घेरे हुए है जो पहले devfs द्वारा ऑफर किया गया था. sysfs के लागू किए जाने के शुरूआती बिंदू पर, कई चालक और उपयोगिताएं हैं जो अभी भी पुरानी proc प्रविष्टि का संदर्भ लेती है. हालांकि यह माना जाता है कि sysfs भविष्य का तरीका है.

sysfs फाइल सिस्टम /sys/ पर आरोहित है और उन निर्देशिकाओं को शामिल किए है जो कई अलग तरीके से सिस्टम में संलग्न युक्तियों को संगठित करता है. /sysfs/ उपनिर्देशिकाओं में शामिल है:

  1. /devices/ निर्देशिका

    इस निर्देशिका में /css0/ निर्देशिका शामिल है. इसकी उपनिर्देशिकाएं Linux कर्नेल द्वारा खोजी गई सभी चैनल को दिखाती है. उपचैनल निर्देशिकाओं 0.0.nnnn को इस रूप में नाम दिया गया जहां nnnn hex में 0 और ffff के बीच उपचैनल संख्या है. उपचैनल निर्देशिकाएं बदले में प्रस्थिति फाइल और अन्य उपनिर्देशिकाओं को समाहित किए है जो वास्तविक युक्ति को दर्शाती है. युक्ति निर्देशिका को 0.0.xxxx नाम दिया गया जहां xxxx युक्ति के लिए एक एकक पता है. /devices/ निर्देशिका में प्रस्थिति सूचना के साथ ही साथ युक्ति के लिए विन्यास विकल्प भी शामिल है.

  2. /bus/ निर्देशिका

    यह /ccw/ उपनिर्देशिका और एक /ccwgroup/ उपनिर्देशिका को शामिल करती है . CCW युक्तियां का अभिगम चैनल समादेश शब्द के प्रयोग से किया गया है. /ccw/ निर्देशिका में युक्तियां मेनफ्रेम चैनल उपसिस्टम पर सिर्फ एक उपचैनल का प्रयोग करती है. CCW समूह युक्ति का भी चैनल समादेश शब्दों से अभिगम किया गया है, लेकिन वे प्रति युक्ति एक से ज्यादा उपचैनल का प्रयोग करते हैं. उदाहरण के लिए, एक 3390-3 DASD युक्ति एक उपचैनल का प्रयोग करता है, जबकि एक एडाप्टर के लिए QDIO संजाल संबंधन तीन उपचैनल का प्रयोग करता है. /ccw/ और /ccwgroup/ दोनों निर्देशिकाएं युक्तियां और चालक नामक निर्देशिकाओं को रखती है:

    /devices/ निर्देशिका /sys/devices/css0/ निर्देशिका की युक्ति निर्देशिका में सांकेतिक लिंक को रखती है.

    /drivers/ निर्देशिका सिस्टम पर मौजूदा रूप से भारित प्रत्येक चालक युक्ति के लिए निर्देशिकाएं हैं. यहां zFCP चालक के लिए निर्देशिका है. /driver/ निर्देशिका चालक युक्ति के साथ ही साथ युक्तियों में सांकेतिक लिंक को भी शामिल किया हुआ है जिसे यह उपयोग कर रहा है (/sys/devices/css0/ निर्देशिका में).

  3. /class/ निर्देशिका

    इसमें वे निर्देशिकाएं शामिल हैं जो समान युक्तियां जैसे ttys, SCSI टेप चालन, संजाल युक्तियां, अन्य विविध युक्तियों को इकट्ठा करते हैं.

  4. /block/ निर्देशिका

    यह निर्देशिका सिस्टम पर प्रत्येक ब्लॉक युक्ति के लिए निर्देशिकाओं को शामिल किए है. ये ज्यादातर डिस्क प्रकार युक्तियां हैं जैसे कि वास्तविक DASD, लूपबैक युक्तियां, और सॉफ्टवेयर raid ब्लॉक युक्ति. पुराने Linux सिस्टम और वह जो sysfs को प्रयोग करता है के बीच ध्यातव्य अंतर उनके sysfs नाम से युक्तियां का हवाला देने की जरूरत है. 2.4 कर्नेल विंब पर, zFCP चालक इसके युक्ति पता के रूप में पास किया गया था. 2.4 कर्नेल विंब सिस्टम पर चालक 0.0.1600 रूप में भेजा गया है.